अयोध्या: राम मंदिर आंदोलन के वरिष्ठ नेता डॉ. रामविलास दास वेदांती का अंतिम संस्कार

अयोध्या: राम मंदिर आंदोलन के वरिष्ठ नेता डॉ. रामविलास दास वेदांती का अंतिम संस्कार

अयोध्या - राम मंदिर आंदोलन (Ram Janmabhoomi movement) के प्रमुख सूत्रधार और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती (Dr. Ramvilas Das Vedanti) का सोमवार को मध्य प्रदेश के रीवा में निधन हो गया। वह 67 वर्ष की आयु में हृदयाघात की वजह से इलाज के दौरान चल बसे।

उनका पार्थिव शरीर देर रात अयोध्या के हिंदू धाम में लाया गया, जहाँ संत समाज, अनुयायी और जनप्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। मंगलवार सुबह उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी और सरयू नदी के तट पर जल समाधि दी जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई वरिष्ठ नेताओं तथा संत-महंतों की मौजूदगी में वेदांती को अंतिम विदाई दी जाएगी।

डॉ. वेदांती ने राम जन्मभूमि आंदोलन को जन-जन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई, सांसद के रूप में भी राम मंदिर निर्माण का मुद्दा उठाया और कई वर्षों तक धार्मिक तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे। अयोध्या सहित देशभर में उनके निधन से गहरा शोक और संवेदना की लहर दौड़ पड़ी है।

Leave a comment