अयोध्या - सपा नेता राजा मानसिंह का आलीशान कार्यालय प्रशासन ने किया कुर्क

सुल्तानपुर, अयोध्या गोरखपुर न्यूज़, प्रयागराज न्यूज़, बहराइच न्यूज़, लखनऊ न्यूज़, वाराणसी न्यूज़, प्रतापगढ़ न्यूज़, आजमगढ़ न्यूज़, ऑनलाइन हिंदी में ताज़ा खबरे दिन भर

अयोध्या - उत्तर प्रदेश के अयोध्या में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता राजा मानसिंह के निजी कार्यालय को प्रशासन ने कुर्क (ज़ब्त) कर दिया है। यह कार्रवाई उनके खिलाफ अवैध रूप से अर्जित संपत्ति से जुड़ी है, जिसमें पहले से ही चल रही जब्ती प्रक्रिया को और आगे बढ़ाया गया है।

राजा मानसिंह के सरियांवा स्थित निजी कार्यालय को पुलिस और राजस्व टीम ने कुर्क किया है।

यह कार्यालय लगभग 5,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है और इसका मूल्य 2 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है।

कार्यालय का इस्तेमाल कथित तौर पर ठगी और निवेश के नाम पर लोगों को लुभाने के लिए किया जाता इससे पहले राजा मानसिंह का निर्माणाधीन होटल, जिसकी लागत लगभग 14 करोड़ रुपये, प्रशासन ने कुर्क कर दिया था।

अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई आपराधिक आय से अर्जित संपत्ति के खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की जा रही है।

राजा मानसिंह समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य रहे हैं और उनके 15 अन्य सहयोगियों की संपत्तियों को भी जब्त करने की प्रक्रिया जारी है।

उन पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी पुलिस कर्मियों का इस्तेमाल कर लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की।

आरोपी राजा मानसिंह, उनकी पत्नी नीतू सिंह और सहयोगियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज है और उन्हें जेल में रखा गया है।

इस कार्रवाई में थाना रामजन्मभूमि प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला, नायब तहसीलदार सोहावल रिशू जैन, पूराकलंदर थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा, एसडीएम सोहावल सविता राजपूत और सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी की टीम शामिल रही।

Leave a comment