बांग्लादेश में BNP जनसभा से पहले अमेरिका ने जारी किया अलर्ट, भारत ने विजा सेवाएं रोकीं

बांग्लादेश में BNP जनसभा से पहले अमेरिका ने जारी किया अलर्ट, भारत ने विजा सेवाएं रोकीं

अमेरिका ने बांग्लादेश में BNP की जनसभा को लेकर गंभीर चेतावनी दी है। भारत ने सुरक्षा कारणों से अपने दूतावास की विजा सेवाएं अस्थायी रूप से सस्पेंड की हैं और बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

World News: अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें दक्षिण एशिया पर टिकी हुई हैं, क्योंकि बांग्लादेश में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। ढाका स्थित अमेरिकी दूतावास ने बांग्लादेश के लिए गंभीर एडवाइज़री जारी की है। इसमें कहा गया है कि 25 दिसंबर को बांग्लादेश नेशनल पार्टी यानी बीएनपी एक विशाल जनसभा आयोजित करने जा रही है। यह जनसभा सुबह 11:00 बजे से हजरत शाह जलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लेकर गुलशन तक होगी। इस दौरान बीएनपी के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान की वापसी को लेकर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होंगे।

अमेरिकी दूतावास ने चेताया है कि इतनी बड़ी भीड़ के चलते कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है और किसी भी अप्रिय घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। वहीं, इस एडवाइज़री ने न केवल बांग्लादेश बल्कि पूरे क्षेत्र में चिंता बढ़ा दी है।

भारत की भूमिका

पड़ोस में हिंसा फैलने से सबसे पहले सीमा पर असर पड़ता है। दक्षिण एशिया में बढ़ती कट्टरता, नफरत और हिंसा ने क्षेत्रीय स्थिरता को चुनौती दी है। भारत, जो इस क्षेत्र की स्थिरता की धुरी है, ने हालात को गंभीरता से लिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) ने बांग्लादेश में अपने दूतावास की विजा सेवाएं अस्थाई रूप से सस्पेंड करने का निर्णय लिया है। इसे सुरक्षा कारणों से लिया गया कदम बताया गया है।

भारत ने बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह को तलब किया और उन्हें चेतावनी दी कि बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इस दौरान भारत ने बांग्लादेशी छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या की गहन जांच करने की मांग की।

क्या है पूरा मामला

बीएनपी की जनसभा देश में राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना सकती है। तारिक रहमान की वापसी को लेकर विरोध प्रदर्शन की संभावना है। ऐसे में अमेरिका ने यह चेतावनी दी है कि बड़े प्रदर्शन के दौरान हिंसा फैलने और कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा है।

अमेरिका की एडवाइज़री में कहा गया है कि बांग्लादेश में यूनुस की अंतरिम सरकार कट्टरपंथी ताकतों को नियंत्रित करने में नाकाम दिखाई दे रही है। भारत विरोधी गतिविधियों, अल्पसंख्यकों पर हमलों और सड़कों पर बढ़ती उग्र भीड़ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चिंता में डाल दिया है।

भारत-बांग्लादेश संबंधों में गिरावट

हालिया घटनाओं ने भारत और बांग्लादेश के बीच संबंधों को तनावपूर्ण बना दिया है। भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को बांग्लादेशी विदेश मंत्रालय में तलब किया गया था, जहां उन्होंने हादी की हत्या और भारत विरोधी घटनाओं पर विरोध दर्ज कराया। इस कदम के कुछ घंटों बाद भारत ने अपने दूतावास की विजा सेवाएं अस्थाई रूप से रोक दी।

MEA ने कहा कि बांग्लादेश को इस मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच करनी होगी। हादी की हत्या और इसके बाद उत्पन्न हिंसा ने दोनों देशों के बीच विश्वास को प्रभावित किया है।

Leave a comment