Battery Lifespan: वैज्ञानिकों ने खोजा नया तरीका, अब ज्यादा दिन चल सकती है बैटरी

कनाडा के वैज्ञानिकों ने जिंक बैटरी की लाइफ बढ़ाने के लिए सोने के नैनोपार्टिकल्स का उपयोग किया। इससे डेंड्राइट्स कम बनते हैं और बैटरी ज्यादा समय तक चलती है।

जिंक आधारित बैटरियों की लाइफ बढ़ाने के लिए वैज्ञानिकों ने सोने के नैनोपार्टिकल्स का इस्तेमाल कर नई तकनीक विकसित की है। इससे बैटरी में बनने वाले डेंड्राइट्स की गति धीमी हो जाती है और बैटरी ज्यादा समय तक सुरक्षित व प्रभावी ढंग से काम कर पाती है।

Battery lifespan technology: कनाडा में वैज्ञानिकों ने जिंक आधारित बैटरियों की उम्र बढ़ाने के लिए एक नई तकनीक विकसित की है, जिसमें सोने के नैनोपार्टिकल्स का इस्तेमाल किया गया है। यह शोध कॉनकॉर्डिया यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य सस्ती और सुरक्षित बैटरी विकल्प तैयार करना है। इस तकनीक में बैटरी की सतह पर सीमित मात्रा में सोना मिलाकर डेंड्राइट्स बनने की प्रक्रिया को धीमा किया गया है, जिससे बैटरी लंबे समय तक खराब हुए बिना काम कर सकती है और ऊर्जा स्टोरेज को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

जिंक बैटरी में सोना

वैज्ञानिकों के अनुसार जिंक आधारित बैटरियां सस्ती और आसानी से उपलब्ध होती हैं, लेकिन इनकी सबसे बड़ी कमजोरी कम लाइफ होती है। समय के साथ इनके अंदर डेंड्राइट्स नाम के धातु के नुकीले ढांचे बनने लगते हैं, जो बैटरी को जल्दी खराब कर देते हैं।

इस समस्या को दूर करने के लिए कनाडा की कॉनकॉर्डिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बैटरी की सतह पर बहुत ही सीमित मात्रा में सोने के नैनोपार्टिकल्स जोड़े। खास बात यह है कि पूरी सतह को कवर करने के बजाय केवल 10 प्रतिशत से भी कम हिस्से पर इन कणों का इस्तेमाल किया गया।

Battery Lifespan: वैज्ञानिकों ने खोजा नया तरीका, अब ज्यादा दिन चल सकती है बैटरी

कैसे बढ़ती है बैटरी की लाइफ

यह तकनीक बैटरी के अंदर जिंक के जमने के तरीके को नियंत्रित करती है। सोने के नैनोपार्टिकल्स डेंड्राइट्स बनने की प्रक्रिया को धीमा कर देते हैं, जिससे बैटरी के अंदर शॉर्ट सर्किट होने की संभावना कम हो जाती है।

रिसर्च में पाया गया कि इस तकनीक से डेंड्राइट्स की ग्रोथ करीब 50 गुना तक धीमी हो जाती है। इसका सीधा असर बैटरी की लाइफ पर पड़ता है और वह लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देती है।

क्यों अहम है यह खोज

आज के समय में लिथियम-आयन बैटरियां सबसे ज्यादा उपयोग में हैं, लेकिन ये महंगी होने के साथ-साथ सुरक्षा जोखिम भी पैदा कर सकती हैं। ऐसे में जिंक आधारित बैटरियों को बेहतर बनाना भविष्य की ऊर्जा जरूरतों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

अगर यह तकनीक बड़े स्तर पर लागू होती है, तो सोलर और विंड एनर्जी स्टोरेज को ज्यादा प्रभावी बनाया जा सकता है। इससे ऊर्जा क्षेत्र में लागत कम होगी और लंबे समय तक चलने वाले बैटरी समाधान मिल सकेंगे।

Leave a comment