बच्चों के लिए WhatsApp अकाउंट सेट-अप करना है? यहां देखें पूरा स्टेप-वाइज गाइड

WhatsApp ने बच्चों की सुरक्षा के लिए Parent-Managed Account फीचर लॉन्च किया। माता-पिता QR कोड से अकाउंट लिंक कर प्राइवेसी व गतिविधि नियंत्रित कर सकेंगे।

WhatsApp ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए Parent-Managed Account फीचर शुरू किया है। इसकी मदद से माता-पिता अपने बच्चों के अकाउंट को लिंक कर उनकी मैसेजिंग गतिविधि और प्राइवेसी सेटिंग्स को नियंत्रित कर सकते हैं। इस अकाउंट में सीमित फीचर्स दिए गए हैं ताकि बच्चे सुरक्षित तरीके से ऐप का उपयोग कर सकें।

WhatsApp Parent Managed Account Setup: Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने बच्चों के लिए नया Parent-Managed Account फीचर पेश किया है, जिसके जरिए माता-पिता अपने बच्चों के अकाउंट को अपने फोन से लिंक कर उनकी गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। यह सुविधा खास तौर पर कम उम्र के यूजर्स के लिए बनाई गई है, जिसमें अकाउंट सेटअप के दौरान QR कोड स्कैनिंग और पैरेंट पिन के जरिए दोनों डिवाइस कनेक्ट किए जाते हैं। इस फीचर का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित डिजिटल माहौल देना और पैरेंट्स को बेहतर कंट्रोल प्रदान करना है।

बच्चों के लिए WhatsApp Parent-Managed Account कैसे बनाएं

बच्चों के लिए पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट सेट करने के लिए सबसे पहले बच्चे के फोन में WhatsApp इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद ऐप खोलकर भाषा चुनें और Agree and Continue विकल्प पर टैप करें।

इसके बाद More Options में जाकर Create a Parent Managed Account का विकल्प चुनें। यहां बच्चे का मोबाइल नंबर दर्ज करें और ओटीपी वेरिफिकेशन पूरा करें। इसके बाद बच्चे की उम्र कन्फर्म करके आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

बच्चों के लिए WhatsApp अकाउंट सेट-अप करना है? यहां देखें पूरा स्टेप-वाइज गाइड

QR कोड से होगा अकाउंट लिंक

अकाउंट बनने के बाद बच्चे के फोन पर एक QR कोड दिखाई देगा। माता-पिता को अपने फोन से इस QR कोड को स्कैन करना होगा, जिससे दोनों अकाउंट आपस में लिंक हो जाएंगे।

लिंकिंग के दौरान पैरेंट्स को एक 6-अंकों का पिन बनाना होगा। इसी पिन के जरिए वे बच्चे के फोन की प्राइवेसी और सेफ्टी सेटिंग्स को मैनेज कर पाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से इस पिन को बच्चे के साथ साझा न करने की सलाह दी गई है।

बच्चों के अकाउंट में सीमित फीचर्स

पैरेंट-मैनेज्ड अकाउंट में सामान्य अकाउंट की तुलना में कुछ फीचर्स सीमित रखे गए हैं। इसमें मुख्य रूप से मैसेजिंग और कॉलिंग पर ही फोकस रहेगा ताकि बच्चे सुरक्षित तरीके से संवाद कर सकें।

इस अकाउंट में स्टेटस अपडेट, मेटा एआई, चैनल और View Once जैसे कुछ फीचर्स उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि चैटिंग पहले की तरह सुरक्षित रहेगी और सभी मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन के साथ प्राइवेट रहेंगे।

Leave a comment