भारत में इस स्पेशल कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकता है Oppo Reno 13, लीक हुई तस्वीर से हुआ खुलासा

Oppo Reno 13 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। फोन के नए कलर ऑप्शन के साथ मिलने की उम्मीद है। इसमें 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350

Oppo का नया प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन Reno 13 जल्द ही भारत और अन्य ग्लोबल बाजारों में लॉन्च होने वाला है। खास बात यह है कि भारत में इसे एक विशेष कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है। बता दें, यह स्मार्टफोन पहले ही चीन में लॉन्च हो चुका है।

अगर आप प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। Oppo अगले महीने अपना नया मॉडल लॉन्च करने जा रही है। चीन में पहले ही लॉन्च हो चुका Oppo Reno 13 सीरीज अब जनवरी में ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध होगा। इसके डिज़ाइन की जानकारी पहले ही लीक हो चुकी है, और अब एक नई जानकारी के मुताबिक, भारत में इसे एक नए कलर ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा।

नई लीक में क्या जानकारी मिली है

भारत में इस स्पेशल कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकता है Oppo Reno 13, लीक हुई तस्वीर से हुआ खुलासा

लीक हुई इमेज से पता चला है कि Oppo Reno 13 को भारत में डार्क ब्लू या पर्पल शेड में पेश किया जा सकता है, और यह कलर ग्लोबल मार्केट में भी उपलब्ध हो सकता है।इमेज में यह भी देखा जा सकता है कि फोन AI ट्रिपल कैमरा सेटअप और रिंग-शेप फ्लैशलाइट के साथ आएगा। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैमरा बंप और रियर साइड को एक ही ग्लास से डिजाइन किया गया है, और कैमरा सेटअप के चारों ओर एक खास ग्लो देखने को मिलेगा।

क्या-क्या फीचर मिलने की उम्मीद

भारत में इस स्पेशल कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकता है Oppo Reno 13, लीक हुई तस्वीर से हुआ खुलासा

चीन में लॉन्च हुआ Oppo Reno 13 स्मार्टफोन 6.59 इंच के 2760x1256 पिक्सल रेजॉल्यूशन वाले AMOLED डिस्प्ले से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 8350 चिपसेट दिया गया है। 5600mAh की बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ यह फोन तेज़ चार्जिंग का अनुभव प्रदान करेगा। डस्ट और वाटर रजिस्टेंस के साथ, फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। फोटो और वीडियो के शौकीनों के लिए Oppo Reno 13 में 50MP प्राइमरी लेंस, 8MP अल्ट्रा वाइड और 50MP फ्रंट कैमरा जैसे शानदार फीचर्स शामिल हैं।

भारत में क्या हो सकती है इसकी कीमत

भारत में इस स्पेशल कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकता है Oppo Reno 13, लीक हुई तस्वीर से हुआ खुलासा

चीन में Oppo Reno 13 की शुरुआती कीमत 2,699 युआन (लगभग 31,400 रुपये) रखी गई है, जिससे संभावना जताई जा रही है कि भारत में भी इस फोन की कीमत इसी सीमा के आसपास हो सकती है। हालांकि, इस बारे में कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Leave a comment