Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 29: गिरने के बाद मंजुलिका ने फिर मचाया धमाल, कमाई में जबरदस्त उछाल

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कमाई ने 274.40 करोड़ का आंकड़ा पार किया।

कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में अब भी जमकर धमाल मचा रही है। यह फिल्म 1 नवंबर को रिलीज हुई थी और अब तक बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी फिल्म का जादू खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, और अब इसे 29 दिन हो गए हैं सिनेमाघरों में। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कुछ दिन पहले गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब एक बार फिर इसने तेजी से कलेक्शन में उछाल लिया हैं।

भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के बीच तगड़ा क्लैश

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 29: गिरने के बाद मंजुलिका ने फिर मचाया धमाल, कमाई में जबरदस्त उछाल

दीवाली के मौके पर भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के बीच बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश हुआ था। जहां सिंघम अगेन पहले हफ्ते में शानदार गति से कलेक्शन कर रही थी, वहीं भूल भुलैया 3 ने उसे पहले ही पटखनी दे दी। कार्तिक आर्यन की इस फिल्म की विशेषता रही कि यह एक हॉरर कॉमेडी थी, जिसने दर्शकों को शुरू से अंत तक बांधकर रखा। सिंघम अगेन का कलेक्शन अब धीमा पड़ता नजर आ रहा है, जबकि भूल भुलैया 3 का क्रेज खत्म नहीं हुआ है और यह सिनेमाघरों में बने रहने के बावजूद अच्छा कलेक्शन कर रही है।

फिल्म में दिखा उतार-चढ़ाव, फिर आई तेजी

फिल्म के कलेक्शन में शुरुआत में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिला था, लेकिन चार हफ्तों बाद वीकेंड में भूल भुलैया 3 ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। यह दर्शाता है कि फिल्म के प्रति दर्शकों का प्यार अब भी बरकरार है। खासकर फिल्म में मंजुलिका का किरदार दर्शकों के बीच बेहद पॉपुलर हो गया हैं।

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 29: गिरने के बाद मंजुलिका ने फिर मचाया धमाल, कमाई में जबरदस्त उछाल

मंजुलिका का डर और कॉमेडी का बेहतरीन मेल दर्शकों को बहुत भाया। साथ ही, फिल्म में कार्तिक आर्यन का रूह बाबा वाला किरदार भी बहुत सफल रहा है। उनकी एक्टिंग ने इस फिल्म को और भी खास बना दिया है। 17 साल बाद विद्या बालन की वापसी ने भी फैंस को उत्साहित किया, और फिल्म ने उनकी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बेहतरीन मनोरंजन किया हैं।

फिल्म की कमाई में उछाल

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 29: गिरने के बाद मंजुलिका ने फिर मचाया धमाल, कमाई में जबरदस्त उछाल

फिल्म के कलेक्शन में वीकडे में थोड़ी कमी जरूर आई थी, लेकिन जैसे ही वीकेंड आया, कलेक्शन फिर से तेजी से बढ़ने लगा। फिल्म ने 28वें दिन सिंगल डे पर 1 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं 29वें दिन इसने 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 274.40 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, और वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी यह फिल्म 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी हैं।

फिल्म की यूएसपी भूत-प्रेत और कॉमेडी का शानदार मिश्रण 

भूल भुलैया 3 का USP उसकी हॉरर कॉमेडी है, जो फिल्म को दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दिलाती है। भूत-प्रेत का डर और बीच-बीच में कॉमेडी का टोटल डोज दर्शकों को पूरी फिल्म में गुदगुदाने और डराने का काम करता है। इस फिल्म का सबसे बड़ा आकर्षण मंजुलिका का किरदार और उसकी हरकतें रही हैं, जो आज भी दर्शकों के दिमाग में छाई हुई हैं।

Bhool Bhulaiyaa 3 Box Office Day 29: गिरने के बाद मंजुलिका ने फिर मचाया धमाल, कमाई में जबरदस्त उछाल

अब तक की कमाई और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए कहा जा सकता है कि भूल भुलैया 3 सिनेमाघरों में और भी वक्त तक अपनी जगह बनाए रखेगी। हालांकि यह फिल्म स्त्री 2 जितना बड़ा कमाल तो नहीं कर पाई, लेकिन दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरी है। अगर इसी गति से फिल्म का कलेक्शन जारी रहा, तो यह फिल्म जल्द ही 300 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती हैं।

कार्तिक आर्यन के फैंस और हॉरर-कॉमेडी फिल्म के शौकिनों के लिए यह फिल्म एक बेहतरीन एंटरटेनमेंट पैकेज साबित हुई है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर और कितने रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होती हैं।

Leave a comment