Bhooth Bangla Review: Akshay Kumar और Priyadarshan की हॉरर-कॉमेडी, पुरानी स्टाइल में हल्की-फुल्की एंटरटेनमेंट फिल्म

Bhooth Bangla Review: Akshay Kumar और Priyadarshan की हॉरर-कॉमेडी फिल्म पुरानी स्टाइल में हल्की-फुल्की एंटरटेनमेंट देती है। जानें फिल्म की कहानी, एक्टिंग,

Bhooth Bangla एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है जो दर्शकों को हल्का-फुल्का मनोरंजन देने की कोशिश करती है। Akshay Kumar और Priyadarshan की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ आई है, और इस बार भी उनका फोकस क्लासिक कॉमिक टाइमिंग और फैमिली एंटरटेनमेंट पर है। 

  • फिल्म: भूत बंगला
  • Director: प्रियदर्शन
  • Starring: अक्षय कुमार, वामिका गब्बी, तबू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पार्कर
  • Platform: थिएटर
  • रिलीज डेट: 17-4-2026

एंटरटेनमेंट न्यूज़: अगर आप अक्षय कुमार और प्रियदर्शन के सिनेमा के फैन हैं और अक्षय कुमार को उनके पुराने कॉमिक अंदाज में देखना चाहते हैं—वही अंदाज जिसके मीम्स आज भी वायरल होते हैं—तो यह फिल्म आपको जरूर पसंद आएगी। हाल के समय में गंभीर और सीमित दर्शकों के लिए बनी फिल्मों के बीच एक हल्की-फुल्की फैमिली एंटरटेनर की कमी महसूस की जा रही थी। 

खासकर धुरंधर जैसी फिल्मों के बाद, जिन्हें बच्चों के साथ देखना आसान नहीं था, दर्शक ऐसी फिल्म का इंतजार कर रहे थे जिसे पूरा परिवार साथ बैठकर एंजॉय कर सके. अगर आप पुराने दौर की कॉमेडी फिल्मों जैसे भूल भुलैया स्टाइल को पसंद करते हैं, तो यह फिल्म आपको जरूर आकर्षित कर सकती है।

कहानी: हॉरर और शादी के बीच उलझी प्लॉट

फिल्म की कहानी अर्जुन आचार्य (Akshay Kumar) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लंदन से भारत लौटता है। उसका उद्देश्य अपनी बहन की शादी अपने पुश्तैनी महल में कराना है। लेकिन इस महल में एक रहस्यमयी शक्ति—एक राक्षस—का साया है, जो दुल्हनों को अपने साथ ले जाता है। अब सवाल यह है कि क्या इस डरावने माहौल में शादी संभव हो पाएगी? यही फिल्म का मुख्य कथानक है, जिसमें कॉमेडी और हॉरर दोनों का मिश्रण देखने को मिलता है।

कैसी है फिल्म?

Bhooth Bangla Review: Akshay Kumar और Priyadarshan की हॉरर-कॉमेडी, पुरानी स्टाइल में हल्की-फुल्की एंटरटेनमेंट फिल्म

Bhooth Bangla एक “वन-टाइम वॉच” फिल्म कही जा सकती है। फिल्म का पहला हिस्सा (फर्स्ट हाफ) हल्की-फुल्की कॉमेडी से भरपूर है और दर्शकों को हंसाने में सफल रहता है। इंटरवल एक अच्छे मोड़ पर आता है, जो दर्शकों की उत्सुकता बनाए रखता है। दूसरे हिस्से (सेकेंड हाफ) में कहानी हॉरर की ओर शिफ्ट हो जाती है। हालांकि क्लाइमैक्स में कुछ ट्विस्ट हैं, लेकिन कहानी में ज्यादा नया या अनोखा तत्व नहीं दिखता। 

कई जगह लॉजिक की कमी साफ नजर आती है, लेकिन इस तरह की फिल्मों में यह आम बात है। फिल्म थोड़ी लंबी महसूस हो सकती है, खासकर सेकेंड हाफ में। VFX औसत स्तर के हैं और म्यूजिक भी ज्यादा प्रभावशाली नहीं है।

एक्टिंग: कॉमिक तिकड़ी ने संभाला मोर्चा

Akshay Kumar ने अपने पुराने कॉमिक अंदाज में वापसी की है, जो उनके फैंस को जरूर पसंद आएगी। उनकी टाइमिंग और एनर्जी फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है। Rajpal Yadav ने शानदार कॉमेडी की है और कई सीन में हंसी के पल बनाए हैं। वहीं Paresh Rawal भी अपनी भूमिका में प्रभावशाली हैं। इन तीनों की केमिस्ट्री फिल्म की जान है। इसके अलावा Tabu हर फ्रेम में मजबूत नजर आती हैं, जबकि Wamiqa Gabbi का रोल अपेक्षाकृत छोटा है।

अन्य कलाकारों जैसे जिशु सेनगुप्ता और मिथिला पार्कर ने भी अपने-अपने किरदारों के साथ न्याय किया है। फिल्म का निर्देशन Priyadarshan ने किया है, जो अपने पुराने स्टाइल पर ही कायम हैं। यह स्टाइल कई दर्शकों को पसंद आ सकता है, लेकिन नई पीढ़ी के दर्शकों को यह थोड़ा पुराना लग सकता है। कहानी Aakash Kaushik ने लिखी है, जिसमें कुछ नया प्रयोग देखने को नहीं मिलता। यह एक पारंपरिक हॉरर-कॉमेडी प्लॉट है, जिसे पहले भी कई बार देखा जा चुका है।

क्या यह फिल्म देखने लायक है?

अगर आप Akshay Kumar के फैन हैं या Priyadarshan की पुरानी कॉमेडी फिल्मों के दीवाने हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एंटरटेनिंग साबित हो सकती है।फैमिली के साथ देखने के लिए यह एक सुरक्षित विकल्प है, जिसमें हल्का-फुल्का हास्य और थोड़ा सा हॉरर दोनों मौजूद हैं।

Leave a comment