बिग बॉस 19 के बाद बदले तेवर दिखा रही हैं तान्या मित्तल, पपाराजी और ड्राइवर को लगाई फटकार

बिग बॉस 19 के बाद तान्या मित्तल अपने बदले तेवर दिखा रही हैं। हाल ही में उन्होंने पापराज़ी और अपने ड्राइवर को फटकार लगाई। पढ़ें पूरी घटना की डिटेल।

'बिग बॉस 19' के पहले दिन से ही सुर्खियां बटोरने वाली तान्या मित्तल अब शो से बाहर हो गई हैं। कई कोशिशों के बावजूद वह यह शो जीत नहीं पाईं। बाहर आने के बाद तान्या पपाराजी के कैमरों में खूब नजर आईं।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से अपनी तेज-तर्रार और मजेदार छवि बनाने वाली तान्या मित्तल अब शो के बाहर अपने बदलते एटीट्यूड के लिए चर्चा में हैं। शो के अंदर हमेशा मीठी-मीठी बातें करने और शांत स्वभाव वाली नजर आने वाली तान्या, शो के खत्म होने के बाद पपाराजी और अपने स्टाफ पर अपने तेवर दिखाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनका बदला-बदला अंदाज साफ देखा जा सकता है।

शो के बाहर तान्या का बदला हुआ अंदाज

बिग बॉस के पहले दिन से ही तान्या ने अपनी सहजता और करिश्माई अंदाज से फैंस का ध्यान खींचा। हालांकि, लाख कोशिशों के बावजूद वह शो जीत नहीं पाईं। बाहर आते ही उनकी यह अलग छवि देखने को मिली। अब तान्या पपाराजी के कैमरों में इतनी सहज नजर नहीं आ रही हैं बल्कि उनका एटीट्यूड काफी सख्त और मुखर दिखाई दे रहा है।

कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें तान्या पपाराजी को निर्देश देतीं या उन्हें रोकने की कोशिश करती नजर आ रही हैं। कई बार वह अपने ड्राइवर को भी डांट लगाती दिखाई देती हैं।

गाड़ी में ड्राइवर पर चिल्लाईं तान्या

बिग बॉस 19 के बाद बदले तेवर दिखा रही हैं तान्या मित्तल, पपाराजी और ड्राइवर को लगाई फटकार

एक वायरल वीडियो में तान्या अपने ड्राइवर पर चिल्लाती नजर आ रही हैं। वह कहती हैं, “ये कह देगा कि मैं कहां हूं। बांद्रा में मिलना मुझसे। अबे क्यों कान पर बजा रहे हो? पागल है क्या? ये क्या हॉर्न वॉर्न, बहुत तेज चलाता है ये। सूरज भाई, ये बहुत तेज चलाता, मैं नहीं बैठूंगी। दीपक, मिल लेना मुझसे। सबको दिया न गिफ्ट? थैंक यू।

इस वीडियो में उनकी तीखी प्रतिक्रिया देखकर फैंस हैरान रह गए हैं। शो के अंदर अपने शांत और नियंत्रित व्यवहार के बाद यह बदलाव लोगों के लिए नया अनुभव है।

पपाराजी और स्टाफ के साथ तीखी बहस

एक अन्य वीडियो में तान्या अपने किसी स्टाफ सदस्य को पपाराजी के कहने पर साइड होने के लिए कहे जाने पर भड़कती नजर आईं। वह कहती हैं, मैंने बोला ऐसे नहीं बोलेगा कोई, मेरे भाई जैसा है। कोई बाउंसर नहीं, बहुत सालों से है मेरे साथ। नाम उसका सबको पता है। इस दौरान तान्या ने यह भी बताया कि पिछले 105 दिनों में उन्हें शो के दौरान बहुत कुछ कहा गया और उनके लिए यह अनुभव काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

तान्या ने खुलासा किया कि वह पिछले दो-तीन दिनों से सो नहीं पाईं हैं। वह कहती हैं, “मैं अभी दो-तीन दिन से सो भी नहीं रही हूं, तो मुझे घबराहट हो रही है कि फिर से कोई चिल्लाने न लगे। कुलदीप को पता है, ढाई दिन से मैं सोई नहीं हूं। ये लोग जग रहे हैं, बेचारे पूरे टाइम कि बॉस सो क्यों नहीं रही, क्योंकि अभी मेरे लिए सब कुछ भूलना है।

Leave a comment