Columbus

बिहार चुनाव 2025: लालू यादव का NDA पर तंज, बोले – '6 या 11, NDA नौ दो ग्यारह'

बिहार चुनाव 2025: लालू यादव का NDA पर तंज, बोले – '6 या 11, NDA नौ दो ग्यारह'

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है और इसके साथ ही चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी राजनीतिक दल अब सीट शेयरिंग और चुनावी रणनीतियों को लेकर चर्चाओं में जुटे हैं।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो चुका है और इसी के साथ राज्य की राजनीति में चुनावी बिगुल बज गया है। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। तारीखों की घोषणा के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पर तंज कसा है और दावा किया कि एनडीए को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा।

लालू यादव ने NDA पर साधा निशाना

लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ट्वीट करते हुए लिखा, 6 या 11, NDA नौ दो ग्यारह। इस तंज के जरिए लालू यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की संभावित हार का संकेत दिया। उनका यह संदेश चुनाव की तारीखों और राजनीतिक हालात को लेकर जनता में हलचल पैदा कर रहा है।

  • भाजपा (BJP)
  • नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (JDU)
  • चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (LJP, रामविलास)
  • जीतनराम मांझी की हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (HAM)

लालू यादव का कहना है कि 6 और 11 नवंबर को होने वाले मतदान के बाद, एनडीए गठबंधन को 'नौ दो ग्यारह' यानी बिहार से भागना पड़ेगा।

पिछला चुनाव और RJD की स्थिति

बिहार की राजनीति में RJD और NDA दोनों ही बड़े खिलाड़ी हैं। पिछली बार 2020 के विधानसभा चुनाव में RJD ने 75 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं, बीजेपी 74 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही। 2020 के चुनाव में मतदाता आधार दोनों ही पक्षों के लिए मजबूत था। इस बार भी RJD और NDA के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की जन सुराज जैसी नई पहल ने भी इस चुनाव को और रोचक बना दिया है।

Leave a comment