Bihar News: JDU की चुनावी तैयारी! विकास योजनाओं के दम पर मैदान में उतरेगी पार्टी

जदयू ने चुनावी रणनीति बनाई, नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की घोषणाओं और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने की योजना तैयार। जदयू ने चुनावी रणनीति बनाई,

जदयू ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विकास आधारित एजेंडा तय किया है। हर जिले में जनता को बताया जाएगा कि मुख्यमंत्री ने कितनी राशि की योजनाएं घोषित कर कैबिनेट से मंजूरी दिलाई।

Bihar News: जदयू ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपनी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। पार्टी अब जनता के बीच अपनी विकास योजनाओं को प्रमुखता से रखने की तैयारी में जुट गई है। जदयू का फोकस मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं और उनकी कैबिनेट से मिली मंजूरी को जनता तक पहुंचाने पर रहेगा।

हर जिले में तय हुआ एजेंडा

जदयू ने प्रत्येक जिले के लिए खास रणनीति तैयार कर ली है। पार्टी के जिला प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि जिले के प्रमुख विकास कार्यों को जनता तक सही तरीके से पहुंचाया जाए। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में किन मुद्दों पर जोर देना है, इस पर नियोजित तरीके से काम किया जा रहा है।

Bihar News: JDU की चुनावी तैयारी! विकास योजनाओं के दम पर मैदान में उतरेगी पार्टी

प्रगति यात्रा की घोषणाओं पर होगी नियमित चर्चा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं को अब जनता के बीच नियमित रूप से रखा जाएगा। जदयू कार्यकर्ता हर जिले में लोगों को बताएंगे कि मुख्यमंत्री ने उनके जिले के लिए कितनी बड़ी योजनाएं मंजूर कीं और उन्हें कैबिनेट से स्वीकृति भी दिलाई। इसके अलावा, जदयू पिछले 19 वर्षों में नीतीश सरकार द्वारा किए गए कार्यों को भी प्रचारित करेगी।

विकास योजनाओं में आधारभूत संरचना को प्राथमिकता

विकास योजनाओं के प्रचार में आधारभूत संरचना को खास तवज्जो दी जाएगी। इसमें नई सड़कों का निर्माण, पुराने मार्गों का विस्तार, नए फ्लाईओवर, रेलवे ओवरब्रिज (ROB) और बाईपास की स्वीकृत परियोजनाओं को प्रमुखता से रखा जाएगा। जनता को यह बताया जाएगा कि सरकार ने किस तरह उनके जिले के विकास को प्राथमिकता दी है।

Bihar News: JDU की चुनावी तैयारी! विकास योजनाओं के दम पर मैदान में उतरेगी पार्टी

जदयू सरकार द्वारा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कार्यों को भी प्रचारित किया जाएगा। स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों के विकास कार्यों और अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को पार्टी जनता के बीच लाने की योजना बना रही है।

जिला प्रभारियों को मिली विशेष जिम्मेदारी

जदयू ने प्रत्येक जिले के प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी है कि वे जिला अध्यक्षों के साथ मिलकर योजनाओं का प्रचार करें। प्रगति यात्रा के दौरान घोषित और कैबिनेट से मंजूर योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाई जाएगी, ताकि सरकार के विकास कार्यों को चुनाव में भुनाया जा सके।

Leave a comment