Bihar Politics: चुनाव से पहले नीतीश कुमार को झटका, जदयू के दो बड़े नेता कांग्रेस में हुए शामिल

बिहार चुनाव से पहले झटका, जदयू के सुरेश चंचल और हाजी परवेज सिद्दीकी ने कांग्रेस ज्वाइन की। नीतीश कुमार पर आरोप लगते हुए नई सियासी हलचल। बिहार चुनाव से पहले झटका

बिहार चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक झटका। जदयू के पूर्व विधायक सुरेश चंचल और हाजी परवेज सिद्दीकी ने कांग्रेस की सदस्यता ली। दोनों ने नीतीश कुमार पर भाजपा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया। 

Bihar Politics: बिहार के सियासी पारा गर्म होता जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जदयू के दो बड़े नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। ये नेता हैं पूर्व विधायक सुरेश चंचल और हाजी परवेज सिद्दीकी। दोनों ने कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार की मौजूदगी में बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। इस कदम से बिहार की राजनीतिक तस्वीर में बदलाव आने की संभावना बढ़ गई है।

सुरेश चंचल और हाजी परवेज ने ली कांग्रेस की सदस्यता

सकरा से जदयू के पूर्व विधायक सुरेश चंचल और हाजी परवेज सिद्दीकी ने बुधवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। दोनों नेताओं का स्वागत कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। इस मौके पर सुरेश चंचल ने कहा कि वह कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी के काम और उनकी विचारधारा से प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने कांग्रेस को चुना है। उनका मानना है कि कांग्रेस ही बिहार में विकास और सामाजिक न्याय की सही दिशा दे सकती है।

दूसरी ओर, हाजी परवेज सिद्दीकी ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कुछ ताकतवर लोग हाईजैक कर चुके हैं, जिसकी वजह से वह सही से काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार और भाजपा की नीतियों में अब कोई अंतर नहीं रहा। दोनों एक जैसे विचारधारा और कामकाज कर रहे हैं, जो बिहार के हित में नहीं है।

राजेश कुमार ने नीतीश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय के नाम पर सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब वह सामाजिक न्याय के साथ अन्याय कर रहे हैं। उन्होंने वक्फ बिल को लेकर भाजपा के साथ नीतीश कुमार के समर्थन को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि भाजपा जिस तरीके से यह बिल लेकर आई, उससे एनडीए के प्रति लोगों का मोहभंग हो रहा है।

राजेश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाल के बिहार दौरे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि जो लाखों करोड़ के विकास पैकेज बिहार के लिए पहले घोषित किए गए थे, उनका क्या हुआ? उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में कानून व्यवस्था लगातार खराब हो रही है और अपराध बढ़ रहे हैं। एनडीए सरकार इस ओर ध्यान क्यों नहीं दे रही?

Leave a comment