Bihar Politics: तेजस्वी पर शाहनवाज का निशाना, बोले- चुनाव आयोग को बदनाम कर रही है कांग्रेस

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर अफवाह फैलाने और चुनाव आयोग को बदनाम करने का आरोप लगाया। एनडीए की जीत का किया दावा।

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर मतदाताओं को गुमराह करने का आरोप लगाया। कहा, तेजस्वी के पास दो वोटर ID हैं। एनडीए 200+ सीटें जीतकर नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

Bihar Politics: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेता जनता को गुमराह कर रहे हैं और अफवाह फैला रहे हैं। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राहुल गांधी के नक्शे कदम पर चलते हुए अब तेजस्वी यादव भी सनसनी फैलाने की राजनीति करने लगे हैं।

'तेजस्वी बन गए हैं राहुल के चेले'

शाहनवाज हुसैन ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे अब राहुल गांधी के चेले बन गए हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी अफवाह फैलाते हैं, उसी तर्ज पर तेजस्वी भी जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी के पास दो-दो मतदाता पहचान पत्र हैं, और इसके बावजूद वे चुनाव आयोग पर आरोप लगा रहे हैं।

Bihar Politics: तेजस्वी पर शाहनवाज का निशाना, बोले- चुनाव आयोग को बदनाम कर रही है कांग्रेस

चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद

शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस बिहार में हार के डर से पहले से ही चुनाव आयोग को निशाना बना रही है। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के बयान का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बिहार के मतदाताओं के नाम तमिलनाडु में जोड़े जा रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहनवाज ने कहा कि कांग्रेस को इस आरोप के लिए जनता के सामने जवाब देना होगा।

मतदाता पुनरीक्षण पर सफाई

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान केवल उन्हीं लोगों के नाम हटाए गए हैं, जो अब जीवित नहीं हैं, जिन्होंने अपना स्थान बदला है या जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संसद नहीं चलने दे रही है और जनता के बीच भ्रम फैला रही है, जो लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

एनडीए को मिलेगी दो सौ से अधिक सीटें

आगामी चुनावों को लेकर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में एनडीए की स्थिति मजबूत है और इस बार दो सौ से अधिक सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए चुनाव लड़ेगा और सरकार भी उनके नेतृत्व में बनेगी।

'नीतीश कुमार हैं बिहार के विश्वकर्मा'

Bihar Politics: तेजस्वी पर शाहनवाज का निशाना, बोले- चुनाव आयोग को बदनाम कर रही है कांग्रेस

शाहनवाज ने नीतीश कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार को सजाने-संवारने का काम किया है। उन्होंने नीतीश को बिहार का 'विश्वकर्मा' बताते हुए कहा कि राज्य में विकास और सुशासन उन्हीं की देन है। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त को पुनौराधाम में मां सीता के मंदिर का शिलान्यास केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। यह मंदिर अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर भव्य रूप में बनेगा।

राष्ट्रपति के आगमन की संभावना

शाहनवाज हुसैन ने बताया कि इस माह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भागलपुर आएंगी। हालांकि, अभी उनकी यात्रा की तिथि घोषित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के स्वागत की भव्य तैयारियाँ की जाएंगी।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि

शाहनवाज हुसैन ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन आदिवासी समाज के बड़े नेता थे और उनके निधन से देश ने एक वरिष्ठ नेता को खो दिया है।

Leave a comment