नगर के मीणों के मोहल्ले और जीण माता मंदिर के सामने लिंक रोड पर स्थित अंतरशाह दरगाह के पास जलदाय विभाग की पाइपलाइन पिछले एक सप्ताह से लीक हो रही है।
बिसाऊ: नगर के मीणों के मोहल्ले और जीण माता मंदिर के आगे लिंक रोड पर स्थित अंतरशाह दरगाह के पास जलदाय विभाग की पाइपलाइन पिछले एक सप्ताह से लीक होने के कारण लगातार पानी व्यर्थ बह रहा है। सप्लाई के समय पाइपलाइन से तेज़ बहाव के साथ निकलता पानी सड़क पर फैल जाता है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
![]()
वाहनों के गुजरने के दौरान टायरों से उछलता पानी दुकानों में बैठे लोगों और ग्राहकों के कपड़े खराब कर रहा है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सुबह-शाम सप्लाई टाइम पर हालात और बदतर हो जाते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक विभाग की ओर से मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया है। स्थानीय निवासियों ने जलदाय विभाग से जल्द पाइपलाइन ठीक कर इस समस्या से राहत दिलाने की मांग की है।








