महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुंबई और ठाणे जैसे बड़े महानगरों में सत्ताधारी और विपक्षी दल रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इस बार का चुनाव न केवल महापौर पद के लिए है, बल्कि इसमें सीट बंटवारे और गठबंधन की मजबूती भी तय होगी।
मुंबई: महाराष्ट्र में महानगरपालिका चुनावों के ऐलान के साथ ही राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मुंबई और ठाणे जैसे बड़े महानगरों में सत्ताधारी और विपक्षी दल चुनावी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इस पूरे घटनाक्रम का केंद्र सीट बंटवारा, गठबंधन की मजबूती और चुनावी तैयारियां हैं। खासतौर पर मुंबई में शिवसेना शिंदे गुट और बीजेपी के बीच होने वाली पहली बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। चुनावी बिगुल बजते ही सभी दल एक्शन मोड में आ गए हैं और लगातार बैठकों का दौर शुरू हो चुका है।
मुंबई में शिवसेना शिंदे गुट और बीजेपी की बैठक

मुंबई महानगरपालिका चुनाव के लिए दोनों दलों की सीट बंटवारे पर पहली बैठक आज होने जा रही है। शिवसेना शिंदे गुट की ओर से बैठक में शामिल होंगे:
- मंत्री उदय सामंत
- पूर्व सांसद राहुल शेवाळे
- राज्यमंत्री योगेश कदम
वहीं, बीजेपी की तरफ से बैठक में होंगे:
- मंत्री आशिष शेलार
- मुंबई अध्यक्ष अमित साटम
- विधायक प्रविण दरेकर
- अतुल भातखळकर
शिवसेना शिंदे गुट की ओर से बातचीत की शुरुआत 50-50 फार्मूले के साथ की जाएगी। पिछली बार 2012 और 2017 के चुनावों में शिवसेना के पास कुल 125 पूर्व पार्षद थे, जबकि बीजेपी ने 2017 में 82 सीटें जीती थीं। इस बार बीजेपी ने 100 पार करने का लक्ष्य रखा है। वहीं, राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे अपनी गठबंधन रणनीति के तहत चुनावी मोर्चे पर सक्रिय रहेंगे।












