Box Office Report: कम बजट की फिल्म ‘यूथ’ ने रचा इतिहास, ‘धुरंधर 2’ के बीच कमाई 50 करोड़ पार

कम बजट फिल्म Youth ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया है, वहीं Dhurandhar 2 की कमाई 50 करोड़ के पार पहुँच गई। जानें दोनों फिल्मों की कमाई, दर्शकों की प्रतिक्रिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों Dhruandhar 2 रणवीर सिंह की शानदार परफॉर्मेंस के दम पर धूम मचा रही है। इसी बीच 19 मार्च को रिलीज़ हुई एक साउथ की मामूली बजट में बनी फिल्म Youth भी दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रही है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बड़े बजट की फिल्मों का दबदबा देखने को मिल रहा है, लेकिन इसी बीच एक छोटी बजट की फिल्म ‘यूथ’ ने अपनी शानदार कमाई से सबको चौंका दिया है। Youth ने न केवल बड़े स्टार्स वाली फिल्मों के बीच अपनी जगह बनाई है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए रखते हुए 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई भी कर ली है।

खास बात यह है कि यह फिल्म लगभग 6 करोड़ रुपये के सीमित बजट में बनाई गई थी और इसके बावजूद इसने निवेश के मुकाबले कई गुना अधिक कमाई कर ली है। यह फिल्म ऐसे समय में सफलता हासिल कर रही है जब Dhurandhar 2 जैसी बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है।

तीसरे वीकेंड में ‘यूथ’ की शानदार कमाई

फिल्म ‘यूथ’ ने अपने तीसरे वीकेंड में भी बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। 16वें दिन (शुक्रवार) फिल्म ने लगभग 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके बाद 17वें दिन (शनिवार) को कमाई बढ़कर करीब 1.92 करोड़ रुपये पहुंच गई। सबसे ज्यादा उछाल 18वें दिन (रविवार) को देखने को मिला, जब फिल्म ने करीब 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इस तरह तीसरे वीकेंड में फिल्म की कमाई में लगातार वृद्धि देखी गई, जो दर्शाता है कि दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता अभी भी बरकरार है।

कुल कलेक्शन ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

Box Office Report: कम बजट की फिल्म ‘यूथ’ ने रचा इतिहास, ‘धुरंधर 2’ के बीच कमाई 50 करोड़ पार

अब तक के आंकड़ों के अनुसार, ‘यूथ’ का कुल इंडिया नेट कलेक्शन लगभग 48.39 करोड़ रुपये हो चुका है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 55 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है और करीब 11 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 65 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है, जो इसे इस साल की सबसे सफल लो-बजट फिल्मों में शामिल करता है।

फिल्म ने अपने घरेलू बाजार यानी तमिल क्षेत्र में सबसे अधिक कमाई की है। यहां से फिल्म को लगभग 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन मिला है। इसके अलावा कर्नाटक और तेलुगु राज्यों से भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अन्य भारतीय बाजारों में भी फिल्म ने स्थिर प्रदर्शन किया है, जिससे इसके कुल कलेक्शन में लगातार वृद्धि होती रही है।

स्टार कास्ट और निर्देशन

‘यूथ’ में Ken Karunas ने मुख्य भूमिका निभाई है और उन्होंने ही इस फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म में उनके साथ Suraj Venjaramoodu, देवदर्शिनी, अनिष्मा अनिलकुमार, प्रियांशी यादव और मीनाक्षी दिनेश जैसे कलाकार नजर आए हैं। हालांकि फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं है, लेकिन मजबूत कहानी और अभिनय के दम पर इसने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

Leave a comment