बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन ने हवलदार इंस्ट्रक्टर के 122 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक 12वीं पास उम्मीदवार 9 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Patna: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (BPSSC) ने हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत बिहार होम गार्ड विभाग में कुल 122 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 9 जून 2026 तक आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
122 पदों पर होगी भर्ती
BPSSC की ओर से बिहार होम गार्ड विभाग में हवलदार इंस्ट्रक्टर पदों पर भर्ती निकाली गई है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

इच्छुक उम्मीदवार BPSSC Official Website पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ा नोटिफिकेशन भी वेबसाइट BPSSC Official Website पर उपलब्ध है।
आवेदन के लिए जरूरी योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना जरूरी है। अभ्यर्थी ने 1 अगस्त 2025 तक इंटरमीडिएट यानी 12वीं पास कर ली हो।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 24 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर की जाएगी।
शारीरिक मापदंड की जानकारी
सामान्य और बीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। वहीं ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लिए यह सीमा 160 सेंटीमीटर रखी गई है।
पुरुष उम्मीदवारों के लिए सीने का माप सामान्य वर्ग में 81 से 86 सेंटीमीटर और आरक्षित वर्ग में 79 से 84 सेंटीमीटर तय किया गया है। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 155 सेंटीमीटर और वजन 48 किलोग्राम होना जरूरी है।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “Apply Online for the Post of Havildar Instructor” लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद रजिस्ट्रेशन करके आवेदन शुल्क जमा करें। फिर आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरकर प्रक्रिया पूरी करें। आवेदन सफल होने के बाद उम्मीदवार फॉर्म का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।










