‘बॉर्डर 2’ में चमकेंगी चार हसीनाएं, ग्लैमर और स्टाइल में है एक-एक का अलग अंदाज

‘बॉर्डर 2’ में चमकेंगी चार हसीनाएं, ग्लैमर और स्टाइल में है एक-एक का अलग अंदाज

फिल्म 'बॉर्डर 2' में चार लीड एक्टर्स के साथ-साथ चार लीड एक्ट्रेसेस भी नजर आएंगी। ये हसीनाएं रियल लाइफ में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस हैं। स्टाइल और अंदाज के मामले में इनका लुक सबसे अलग और आकर्षक माना जा रहा है, जो फिल्म में एक नया ग्लैमर एलिमेंट जोड़ने वाला है।

Border 2 Actresses: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का टीजर हाल ही में रिलीज़ हो चुका है और फैंस इस मल्टीस्टारर फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में चार लीड एक्टर्स के साथ-साथ चार प्रमुख एक्ट्रेसेस भी नजर आने वाली हैं, जो ग्लैमर और खूबसूरती में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देती हैं। ये हसीनाएं अपनी अलग-अलग स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं।

मोना सिंह

इस लिस्ट में पहला नाम है मोना सिंह का। मोना ने इस साल रिलीज़ हुई वेब सीरीज ‘दे बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने शानदार अभिनय की वजह से खूब सुर्खियां बटोरीं। अब मोना ‘बॉर्डर 2’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म के टीजर में उन्हें सनी देओल के साथ देखा गया है, और माना जा रहा है कि मोना सनी देओल के अपोजिट नजर आएंगी। उनकी सहज और नेचुरल एक्टिंग हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करती रही है।

सोनम बाजवा

दूसरी प्रमुख एक्ट्रेस हैं सोनम बाजवा, जो फिल्म में दिलजीत दोसांझ के अपोजिट दिखाई देंगी। सोनम इस साल ‘एक दीवाने की दीवानियत’ और ‘हाउसफुल 5’ जैसी फिल्मों से काफी चर्चित रही हैं। उनके ग्लैमरस अवतार और स्टाइलिश लुक ने सोशल मीडिया पर भी उन्हें फैंस का पसंदीदा बना दिया है। सोनम की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और दमदार पर्सनालिटी ‘बॉर्डर 2’ में फिल्म की कहानी को और भी रोमांचक बनाने वाली है।

आन्या सिंह

तीसरी एक्ट्रेस हैं आन्या सिंह, जिन्होंने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से फेम हासिल किया। आन्या इस फिल्म में अहान शेट्टी की पत्नी का रोल निभाने वाली हैं। रियल लाइफ में स्टाइलिश और आत्मविश्वासी आन्या की सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। उनके ग्लैमरस अंदाज और स्क्रीन प्रेजेंस के चलते दर्शक उनकी हर झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मेधा राणा

चौथी और सबसे नई प्रतिभा हैं मेधा राणा, जो ‘बॉर्डर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मेधा फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट नजर आएंगी। उनकी ग्लैमरस और स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर पहले ही चर्चा का विषय बनी हुई हैं। डेब्यू फिल्म में उनके प्रदर्शन पर दर्शकों की निगाहें टिकी हैं और यह फिल्म उनके करियर के लिए महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी।

ग्लैमर और विविधता का संगम

‘बॉर्डर 2’ में ये चारों एक्ट्रेसेस अपने-अपने अंदाज में अलग पहचान बनाएंगी। मोना सिंह की नेचुरल एक्टिंग, सोनम बाजवा का ग्लैमरस व्यक्तित्व, आन्या सिंह की स्टाइलिश छवि और मेधा राणा का नया ऊर्जा और फ्रेश लुक – ये सभी मिलकर फिल्म को दर्शकों के लिए विज़ुअली और इमोशनल रूप से आकर्षक बनाएंगे।

फिल्म के टीजर से यह भी पता चलता है कि हर एक्ट्रेस की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री और कैरेक्टर उनकी अलग पहचान बनाएंगे। इस फिल्म की कहानी, देशभक्ति और एक्शन के साथ-साथ लीड एक्ट्रेसेस की उपस्थिति इसे और भी मनोरंजक बनाएगी।

 

Leave a comment