बर्फ हटाने की नौकरी से होगी अच्छी कमाई, जानें सैलरी और सुविधाएं

कनाडा में स्नो रिमूवल जॉब्स: ओंटारियो, क्यूबेक और अल्बर्टा में सालाना 45,000–85,000 CAD वेतन, बोनस, ओवरटाइम और सुरक्षा सुविधाएं।

कनाडा में सर्दियों के मौसम में बर्फ हटाने की नौकरी की मांग बहुत बढ़ जाती है। ओंटारियो, क्यूबेक और अल्बर्टा जैसे प्रांतों में यह काम ज्यादा होता है। स्नो रिमूवल कर्मचारियों को सालाना 45,000 से 85,000 कनाडाई डॉलर तक सैलरी, बोनस, ओवरटाइम और कई सुविधाएं मिलती हैं।

Canada Snow Removal Jobs: कनाडा में सर्दियों के दौरान बर्फ हटाने की नौकरी यानी स्नो रिमूवल तेजी से मांग में रहती है। यह काम खासतौर पर ओंटारियो, क्यूबेक और अल्बर्टा जैसे प्रांतों में होता है, जहां भारी बर्फबारी के कारण सड़कें और हाइवे अक्सर जाम हो जाते हैं। सरकारी और निजी कंपनियां कर्मचारियों को सालाना 45,000 से 85,000 डॉलर तक वेतन, बोनस, ओवरटाइम और सुरक्षा सुविधाएं देती हैं। यह नौकरी उन लोगों के लिए आकर्षक है जो सर्दियों में मेहनत करके अच्छी कमाई करना चाहते हैं।

किन इलाकों में सबसे ज्यादा काम

कनाडा में बर्फ हटाने की नौकरी उन प्रांतों में सबसे ज्यादा मिलती है, जहां सर्दियों में भारी बर्फबारी होती है। ओंटारियो, क्यूबेक और अल्बर्टा जैसे इलाके इसमें सबसे आगे हैं। इन क्षेत्रों में कई-कई फीट तक बर्फ जम जाती है, जिसे हटाना जरूरी होता है ताकि ट्रैफिक और जरूरी सेवाएं बाधित न हों।

इस काम में सड़कों, पार्किंग एरिया, हाइवे और निजी इमारतों से बर्फ हटाई जाती है। इसके लिए स्नो प्लो, स्नो ब्लोअर और ट्रैक्टर जैसी भारी मशीनों का इस्तेमाल होता है। कई बार कर्मचारियों को रात में भी काम करना पड़ता है, ताकि सुबह तक रास्ते पूरी तरह साफ रहें।

बर्फ हटाने की नौकरी से होगी अच्छी कमाई, जानें सैलरी और सुविधाएं

कितनी होती है सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडा में स्नो रिमूवल जॉब की सैलरी काफी आकर्षक मानी जाती है। अनुभव और काम की जगह के आधार पर सालाना कमाई 45,000 से 85,000 कनाडाई डॉलर तक हो सकती है। भारतीय रुपये में यह रकम करीब 40 से 75 लाख रुपये के बीच बैठती है।

औसतन एक स्नो रिमूवल कर्मचारी साल में लगभग 62,000 डॉलर यानी करीब 55 लाख रुपये कमा सकता है। जो लोग घंटे के हिसाब से काम करते हैं, उन्हें अनुभव के अनुसार 20 डॉलर प्रति घंटा तक मजदूरी मिल सकती है।

बोनस, ओवरटाइम और सुविधाएं

इस नौकरी की खास बात यह है कि सैलरी के अलावा बोनस और ओवरटाइम का फायदा भी मिलता है। ज्यादा बर्फबारी के समय या तय लक्ष्य पूरा करने पर कंपनियां परफॉर्मेंस बोनस देती हैं, जिससे कुल कमाई और बढ़ जाती है। अचानक बर्फबारी होने पर लंबे समय तक काम करने के बदले ओवरटाइम भुगतान भी किया जाता है।

इसके अलावा कई कंपनियां रहने की सुविधा, ट्रैवल अलाउंस और सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराती हैं। कर्मचारियों को ठंड से बचाव के लिए जैकेट, जूते और दस्ताने दिए जाते हैं। कुछ बड़ी कंपनियां लंबे समय तक जुड़े कर्मचारियों को हेल्थ इंश्योरेंस और मशीन ऑपरेट करने की ट्रेनिंग भी देती हैं।

Leave a comment