बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया में अपनी दमदार पहचान बना चुकीं ‘अंग्रेजी मीडियम’ फेम एक्ट्रेस राधिका मदान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई नया प्रोजेक्ट नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक वायरल वीडियो है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: सेलेब्रिटीज का अपने चाहने वालों के साथ पब्लिक प्लेस पर नजर आना अक्सर सुर्खियां बटोर लेता है और पैपराजी की नजर से बच पाना मुश्किल होता है। हाल ही में ऐसा ही कुछ 'अंग्रेजी मीडियम' फेम एक्ट्रेस राधिका मदान के साथ देखने को मिला, जब उन्हें एक मिस्ट्री मैन के साथ बाहर निकलते हुए कैमरे में कैद कर लिया गया।
दोनों के चेहरे पर हवाइयां उड़ती नजर आईं, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कई रिएक्शन फनी भी रहे, जो वायरल हो गए हैं।
कैमरे देखते ही बदला माहौल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राधिका मदान कैजुअल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप पहना हुआ है और चेहरे पर मास्क लगा है। उनके साथ एक युवक भी मौजूद है, जिनका हाथ थामे वह बाहर आती दिखती हैं। दोनों काफी खुश और रिलैक्स नजर आ रहे थे। हालांकि जैसे ही पैपराजी की नजर उन पर पड़ी और कैमरे क्लिक होने लगे, माहौल अचानक बदल गया। राधिका थोड़ी घबरा गईं और तुरंत युवक का हाथ छोड़ दिया। इसके बाद दोनों कुछ दूरी बनाकर चलते नजर आए। यह पूरा पल कैमरे में कैद हो गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पैप्स को देखते ही राधिका असहज हो गईं। कुछ सेकंड रुकने के बाद युवक आगे निकल जाता है और राधिका उसके पीछे-पीछे चलती दिखती हैं। दोनों के चेहरे से घबराहट साफ झलक रही थी। यही वजह है कि यह क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।

सोशल मीडिया पर फैंस के मजेदार रिएक्शन
इस वीडियो के सामने आते ही यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए।
- एक यूजर ने लिखा, “जब प्यार किया तो डरना क्या!”
- दूसरे ने कमेंट किया, “दोनों साथ में बहुत क्यूट लग रहे थे, छिपाने की क्या जरूरत थी?”
- वहीं किसी ने मजाक में लिखा, “लगता है मम्मी-पापा को पता चलने का डर था।”
कई फैंस का मानना है कि यह वीडियो राधिका और विहान के रिश्ते की पुष्टि करता है, भले ही दोनों ने अब तक आधिकारिक तौर पर कुछ न कहा हो।
कौन हैं विहान समत?
जिस मिस्ट्री मैन के साथ राधिका मदान नजर आईं, उन्हें विहान समत बताया जा रहा है। विहान ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिसमैच्ड’ (2020) से खास पहचान बनाई। इसके बाद वह ‘इटर्नली कंफ्यूज्ड एंड ईगर फॉर लव’, ‘द रॉयल्स’ और ‘कॉल मी बे’ जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं। उन्होंने अनन्या पांडे के साथ भी स्क्रीन स्पेस शेयर किया है।
राधिका मदान और विहान समत की डेटिंग की खबरें पहली बार मई 2025 में सामने आई थीं, जब दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उस फोटो में दोनों एक मॉल में हाथों में हाथ डाले चलते नजर आए थे। इसके बाद राधिका को विहान की फिल्म ‘CTRL’ की स्क्रीनिंग में भी देखा गया। इतना ही नहीं, दोनों को एक फ्लाइट में साथ सफर करते हुए भी स्पॉट किया गया था, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली।










