Cannes 2025: ऐश्वर्या राय का रॉयल लुक, सिंदूर-साड़ी में दिखा महारानी अवतार; अफवाहों पर लगाया विराम

Cannes Film Festival 2025 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने पारंपरिक साड़ी और सिंदूर में रॉयल अंदाज से सबका दिल जीत लिया। अफवाहों को ऐश्वर्या ने दिया क्लासिक रिटर्न

कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय ने साल 2002 में अपना डेब्यू किया था और इस साल 2025 में उन्होंने इस प्रतिष्ठित इवेंट में अपनी 22वीं उपस्थिति दर्ज की। हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय ने अपने अंदाज़ से सबका ध्यान खींचा। 

एंटरटेनमेंट: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में एक बार फिर बॉलीवुड की सबसे प्रतिष्ठित अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी उपस्थिति से दुनियाभर के फैंस का दिल जीत लिया। मगर इस बार मामला सिर्फ फैशन का नहीं था, बल्कि एक गहरा और सशक्त संदेश भी छिपा था। सफेद और गोल्डन साड़ी, माथे पर लाल सिंदूर, गले में शाही हार और आत्मविश्वास से भरी चाल ऐश्वर्या का यह रॉयल लुक न केवल उनकी सुंदरता का प्रतीक था, बल्कि उन तमाम अफवाहों का करारा जवाब भी था जो पिछले एक साल से उनके वैवाहिक जीवन को लेकर उठ रही थीं।

रेड कारपेट पर रॉयल महारानी की वापसी

कान्स 2025 के रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय का इस बार का लुक सबसे अलग और खास था। उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की बनाई हुई पारंपरिक बनारसी कढ़ाई वाली ऑफ व्हाइट और गोल्डन साड़ी पहनी थी। इसके साथ उन्होंने लाल बिंदी, गाढ़ी मैरून लिपस्टिक, हेवी रूबी नेकलेस और खुले लहराते बालों में मांग में सिंदूर भर कर एक संपूर्ण भारतीय सुहागन का रूप लिया। उनकी यह सादगी और शान ने सबका ध्यान खींचा।

Cannes 2025: ऐश्वर्या राय का रॉयल लुक, सिंदूर-साड़ी में दिखा महारानी अवतार; अफवाहों पर लगाया विराम

जहां कान्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर अधिकतर सितारे वेस्टर्न गाउन और आउटफिट्स में नजर आते हैं, वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक बार फिर भारतीयता को गर्व से दर्शाया। उनकी साड़ी में कारीगरी से लेकर सिंदूर की गहराई तक, हर चीज़ भारतीय परंपरा की झलक दिखा रही थी। इस लुक को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि ऐश्वर्या ने न केवल ग्लैमर को बल्कि अपनी संस्कृति को भी उतनी ही खूबसूरती से कैरी किया है।

बोलती बंद कर गई ऐश्वर्या की चुप्पी

पिछले एक साल से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के रिश्ते को लेकर कई अफवाहें उड़ रही थीं। कहा जा रहा था कि दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं, और ऐश्वर्या अपने ससुराल से अलग रह रही हैं। इन अफवाहों पर ऐश्वर्या ने कभी कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की, लेकिन कान्स 2025 में उनका यह पारंपरिक रूप और सुहागन लुक सबकुछ बयां कर गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने भी इसे लेकर खूब प्रतिक्रिया दी और कहा कि ऐश्वर्या ने अपने स्टाइल से सबको खामोश कर दिया।

हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या के साथ कान्स पहुंची थीं। आराध्या का अपनी मां के साथ चलना इस बात का प्रतीक बन गया है कि ऐश्वर्या न केवल एक अदाकारा हैं बल्कि एक सशक्त मां और पत्नी भी हैं। मां-बेटी की यह जोड़ी एक बार फिर सबका ध्यान खींचने में कामयाब रही।

Cannes 2025: ऐश्वर्या राय का रॉयल लुक, सिंदूर-साड़ी में दिखा महारानी अवतार; अफवाहों पर लगाया विराम

फैंस ने की जमकर तारीफ

ऐश्वर्या के इस लुक की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ऐश्वर्या असली महारानी लग रही हैं, जैसे रेखा की छवि फिर से जीवंत हो गई हो। एक और फैन ने कहा, इतनी शालीनता और ग्लैमर एक साथ सिर्फ ऐश्वर्या ही ला सकती हैं। कुछ ने यहां तक कहा कि उन्होंने 'रेखा की विरासत को आगे बढ़ाया है'।

Leave a comment