Car New Tips: अचानक बंद होने पर कार को सुरक्षित जंप स्टार्ट कैसे करें? देखें 5 टिप्स और सही तरिके से करें स्टार्ट

Car New Tips: अचानक बंद होने पर कार को सुरक्षित जंप स्टार्ट कैसे करें? देखें 5 टिप्स और सही तरिके से करें स्टार्ट अचानक बंद होने पर कार को जंप स्टार्ट कैसे करें

Car New Tips: अचानक बंद होने पर कार को सुरक्षित जंप स्टार्ट कैसे करें? देखें 5 टिप्स और सही तरिके से करें स्टार्ट 

कई बार ऐसा होता है कि लोगों की कार ऐसी जगह पर बंद हो जाती है जहां दूर-दूर तक न तो कोई मैकेनिक होता है और न ही कोई अन्य व्यक्ति। ऐसी स्थिति में, आप अपनी कार को जम्प स्टार्ट करके फिर से चालू कर सकते हैं। हम यहां आपको बता रहे हैं कि अगर आप ऐसी परिस्थिति में फंस जाएं, तो कार को जम्प स्टार्ट करने का सही तरीका क्या है।

Car New Tips: अचानक बंद होने पर कार को सुरक्षित जंप स्टार्ट कैसे करें? देखें 5 टिप्स और सही तरिके से करें स्टार्ट

Car Jumpstart: कार से यात्रा करना कई लोगों को बहुत पसंद होता है। कई लोग तो अपनी कार के जरिए शिमला, मनाली और लद्दाख तक भी सफर करते हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि आप अपनी कार को किसी दूरदराज के इलाके में ले जाते हैं और बैटरी लो होने की वजह से आपकी कार स्टार्ट नहीं होती। और बुरी बात ये है कि जहां आपकी कार रुकी है, वहां पास में कोई मैकेनिक भी नहीं होता। ऐसे में सवाल उठता है कि आप अपनी गाड़ी को किस तरह से जम्प स्टार्ट कर सकते हैं। इस बारे में हम यहां जानकारी साझा कर रहे हैं।

Car New Tips: अचानक बंद होने पर कार को सुरक्षित जंप स्टार्ट कैसे करें? देखें 5 टिप्स और सही तरिके से करें स्टार्ट

1. कार में रखें जम्पर केबल

आपको हमेशा अपनी गाड़ी की डिक्की में जम्पर केबल रखना चाहिए। यह तब बहुत काम आता है जब आपके वाहन को जम्पस्टार्ट करने की आवश्यकता होती है। इसलिए, हमेशा एक सेट जम्पर केबल का अपने पास रखें।

Car New Tips: अचानक बंद होने पर कार को सुरक्षित जंप स्टार्ट कैसे करें? देखें 5 टिप्स और सही तरिके से करें स्टार्ट

2. दूसरी कार की आवश्यकता

जब आपकी कार अचानक बीच सड़क पर रुक जाए, तो उसे जम्प स्टार्ट करने के लिए आपको दूसरी गाड़ी की जरूरत होगी। इसलिए, किसी भी गुजरती हुई गाड़ी को रोकें और उनसे मदद मांगें। फिर, दोनों गाड़ियों को न्यूट्रल में पार्क करें और दोनों का इग्निशन बंद कर दें। इसके बाद, सुनिश्चित करें कि दोनों कारों में पार्किंग ब्रेक लगाएं। अब, कार को जम्प स्टार्ट करने के लिए जम्पर केबल्स को सही तरीके से कनेक्ट करें।

3. बैटरी को जम्पर केबल से कनेक्ट करें

Car New Tips: अचानक बंद होने पर कार को सुरक्षित जंप स्टार्ट कैसे करें? देखें 5 टिप्स और सही तरिके से करें स्टार्ट

 जम्पर के लाल क्लिप को अपनी कार की बैटरी के पॉजिटिव टर्मिनल से जोड़ें। यहाँ आपको POS या + का चिन्ह दिखाई देगा, जो निगेटिव टर्मिनल से बड़ा होगा। इसके बाद, दूसरे लाल क्लिप को दूसरी कार के पॉजिटिव टर्मिनल से जोड़ें। काली क्लिप में से एक को दूसरी कार की बैटरी के नेगेटिव टर्मिनल से और अंतिम काली क्लिप को अपनी कार की बिना पेंट की हुई मेटल सतह से जोड़ दें।

4. अपनी कार को बाद में स्टार्ट करें

Car New Tips: अचानक बंद होने पर कार को सुरक्षित जंप स्टार्ट कैसे करें? देखें 5 टिप्स और सही तरिके से करें स्टार्ट

पहले दूसरी कार को स्टार्ट करें, फिर उसके बाद अपनी जम्पर केबल को कनेक्ट करें। दूसरी कार को स्टार्ट करने के बाद उसके इंजन को कुछ मिनटों के लिए चालू रखें। इसके बाद अपनी कार को स्टार्ट करने का प्रयास करें। यदि आपकी कार स्टार्ट नहीं होती है, तो यह सुनिश्चित करें कि केबल सही तरीके से कनेक्ट की गई हैं या नहीं। जब दूसरी कार का इंजन कम से कम पाँच मिनट तक चल जाए, तब अपनी कार को स्टार्ट करने की कोशिश करें।

5. कार स्टार्ट होने के बाद इंजन चालू रखे

Car New Tips: अचानक बंद होने पर कार को सुरक्षित जंप स्टार्ट कैसे करें? देखें 5 टिप्स और सही तरिके से करें स्टार्ट

यदि आपकी बंद हुई कार को जम्प स्टार्ट करने पर चालू हो जाती है, तो कृपया अपने कार का इंजन बंद न करें। उसे लगभग 15 मिनट तक चलाएं, ताकि आपकी कार की बैटरी चार्ज हो सके। अगर आपकी कार इन सभी उपायों के बाद भी स्टार्ट नहीं होती है, तो आपको इसे मैकेनिक को दिखाना पड़ेगा।

Leave a comment