CBSE Date Sheet 2025: जनवरी में होंगे प्रैक्टिकल, फरवरी में होगी मुख्य परीक्षा – तारीखों का खुलासा जल्द

CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 का टाइम टेबल इस महीने के अंत तक जारी हो सकता है। 44 लाख छात्र भाग लेंगे, और परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो सकती है। प्रैक्टिकल परीक्षाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल इस महीने के अंत तक या दिसंबर की शुरुआत में जारी किया जा सकता है। पिछले वर्ष के पैटर्न को देखते हुए, CBSE दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षाओं की शुरुआत 15 फरवरी से कर सकता है। CBSE द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, इस बार 44 लाख छात्र परीक्षा में भाग लेंगे।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में इस बार लगभग 44 लाख छात्र हिस्सा लेने वाले हैं। इन सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट का इंतज़ार है, जो जल्द ही समाप्त हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीएसई की तरफ से बोर्ड परीक्षा के लिए टाइम टेबल इस महीने के अंत तक जारी किया जा सकता है, हालांकि अभी तक डेटशीट के संबंध में आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

जनवरी में प्रैक्टिकल परीक्षाएं, 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षाओं की संभावना

CBSE Date Sheet 2025: जनवरी में होंगे प्रैक्टिकल, फरवरी में होगी मुख्य परीक्षा – तारीखों का खुलासा जल्द

सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी में आयोजित की जा सकती हैं। पिछले वर्षों के परीक्षात्मक पैटर्न के अनुसार, सीबीएसई 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षा शुरू करने की योजना बना रहा है। जो छात्र और छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अभी से एक उचित समय सारणी बनाकर अपनी तैयारियों में जुट जाएं।

कहां से प्राप्त कर सकेंगे CBSE Date Sheet 2025

CBSE Date Sheet 2025: जनवरी में होंगे प्रैक्टिकल, फरवरी में होगी मुख्य परीक्षा – तारीखों का खुलासा जल्द

आपको बता दें कि सीबीएसई की ओर से दोनों कक्षाओं (कक्षा 10 और कक्षा 12) का टाइम टेबल ऑनलाइन माध्यम से सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। छात्र इसे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

-ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

-वेबसाइट के होम पेज पर आपको डेटशीट जारी होने का लिंक दिखाई देगा।

-अब उस लिंक पर क्लिक करें, जो कक्षा का टाइम टेबल आप डाउनलोड करना चाहते हैं।

-टाइम टेबल पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।

-डाउनलोड करने के बाद, आप डेट और परीक्षा का विषय चेक कर सकते हैं।

इस तरह, छात्र अपने CBSE 2025 परीक्षा के टाइम टेबल को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और परीक्षा की तैयारी में जुट सकते हैं।

एग्जाम गाइडलाइंस पहले ही जारी की जा चुकी हैं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए आवश्यक गाइडलाइंस पहले ही जारी कर दी हैं। आपको जानकारी दी जाती है कि इस बार परीक्षा के दौरान छात्रों की निगरानी उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र केवल उन्हीं स्कूलों में बनाए जाएंगे, जिनमें सीसीटीवी कैमरे स्थापित होंगे। पहले सीसीटीवी कैमरों की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन अब इसे अनिवार्य कर दिया गया है।

Leave a comment