उत्तराखंड में स्थित चारधाम यात्रा, जो देश-विदेश के श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक महत्व की यात्रा मानी जाती है, के लिए तैयारियां तेज़ हो गई हैं। इस साल चारधाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज यानी 6 मार्च से शुरू हो गए हैं।
Char Dham Yatra Registration 2026: Uttarakhand की विश्व प्रसिद्ध Char Dham Yatra को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का ऑनलाइन पंजीकरण शुक्रवार, 6 मार्च से शुरू हो गया है। Uttarakhand Tourism Department ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। श्रद्धालु वेबसाइट और मोबाइल एप के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
पर्यटन सचिव Dheeraj Garbyal के अनुसार इस वर्ष चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होगी। यात्रा की शुरुआत के साथ ही अलग-अलग तिथियों पर Char Dham temples के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल को खोले जाएंगे, जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल से श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
उत्तराखंड पर्यटन विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पर्यटन सचिव Dheeraj Garbyal ने बताया कि श्रद्धालु सुबह 7 बजे से पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल एप Tourist Care Uttarakhand के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इस वर्ष यात्रा 19 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुलेंगे, जबकि केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल और बद्रीनाथ के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए भारतीय श्रद्धालुओं को आधार कार्ड के माध्यम से रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। वहीं विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी के माध्यम से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। इस कदम का उद्देश्य यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की संख्या का बेहतर प्रबंधन करना और सुरक्षा व सुविधाओं को सुचारु रूप से संचालित करना है।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा
जो श्रद्धालु ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाए, उनके लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले यानी 17 अप्रैल से शुरू होगी। इसके लिए ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप, हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान और विकासनगर में विशेष पंजीकरण काउंटर स्थापित किए जाएंगे।
पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घंटे उपलब्ध टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 0135-1364 भी जारी किया है। इस नंबर पर कॉल करके यात्री यात्रा से जुड़ी जानकारी, पंजीकरण प्रक्रिया और अन्य आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।












