CLAT Exam 2024: इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, कल होने वाली परीक्षा के लिए चेक करें लिस्ट

CLAT 2025 के लिए जरूरी दस्तावेज़ और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश। एडमिट कार्ड, फोटो ID और अन्य नियमों की जानकारी, बिना इनके परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (Consortium of National Law Universities) द्वारा आयोजित होने वाली क्लैट परीक्षा 2025 के लिए उम्मीदवारों को तैयारियां पूरी करने की अंतिम घड़ी में हैं। परीक्षा 1 दिसंबर 2024 को आयोजित की जाएगी और इस बार, परीक्षा से जुड़े कई दिशा-निर्देश और नियम जारी किए गए हैं, जिनका पालन करना उम्मीदवारों के लिए बेहद जरूरी है। इन गाइडलाइन्स का पालन न करने पर परीक्षा में शामिल होने का मौका तक मिल सकता हैं।

परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी और 22 अक्टूबर 2024 तक आवेदन स्वीकार किए गए थे। अब, परीक्षा के दिन, 1 दिसंबर 2024 को, कैंडिडेट्स को कुछ अहम दस्तावेजों और जरूरी चीजों को लेकर परीक्षा सेंटर पहुंचने की आवश्यकता होगी। अगर आप भी क्लैट परीक्षा में बैठने जा रहे हैं तो जानिए वह जरूरी दस्तावेज और नियम जिनका पालन करना अनिवार्य हैं।

CLAT Exam 2025 इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगा एंट्री

CLAT Exam 2024: इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, कल होने वाली परीक्षा के लिए चेक करें लिस्ट

क्लैट परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को कुछ खास दस्तावेज परीक्षा सेंटर पर लाना जरूरी होगा। इनमें सबसे पहले एडमिट कार्ड का होना अनिवार्य है, जो परीक्षा के पहले ही डाउनलोड करना होगा। इसके साथ ही, अभ्यर्थियों को एक मूल फोटो आईडी जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट या किसी भी सरकारी दस्तावेज़ की आवश्यकता होगी।

इसके अलावा, अगर आप पीडब्ल्यूडी (विकलांगता) कैटेगरी से हैं तो आपको अपना Disability Certificate भी लेकर आना होगा। यह प्रमाणपत्र सेंटर पर दिखाए बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इन चीजों को लेकर आ सकते हैं परीक्षा सेंटर

CLAT Exam 2024: इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, कल होने वाली परीक्षा के लिए चेक करें लिस्ट

क्लैट परीक्षा के लिए निर्धारित कुछ आवश्यक आइटम्स हैं जिन्हें उम्मीदवारों को परीक्षा सेंटर पर लेकर जाना होगा। इनमें काले या नीले बॉल प्वाइंट पेन, पारदर्शी पानी की बोतल और एक एनालॉग घड़ी शामिल हैं। लेकिन ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, डिजिटल पेन, मोबाइल, कैमरा, ब्लूटूथ डिवाइस और इयरफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा सेंटर पर प्रतिबंधित हैं।

इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप इन बैन आइटम्स को अपने बैग में न रखें क्योंकि सेंटर पर ये सभी आइटम्स लाना मना हैं।

एंट्री का समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश

क्लैट परीक्षा के दिन, आपको समय का खास ध्यान रखना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा सेंटर पर 1 बजे तक पहुंचना होगा। इसके बाद, दोपहर 1:30 बजे तक आपको अपनी सीट पर बैठना अनिवार्य होगा। इसके बाद परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार का प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इसके अलावा, परीक्षा शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को वाशरूम जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, इसलिए आपको इस पर भी ध्यान रखना होगा।

CLAT Exam 2025 परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम

CLAT Exam 2024: इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, कल होने वाली परीक्षा के लिए चेक करें लिस्ट

क्लैट परीक्षा का पैटर्न पिछले वर्षों के मुकाबले काफी हद तक वही रहेगा। इस परीक्षा में सही उत्तर पर 1 अंक मिलेगा, जबकि गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती की जाएगी। एक प्रश्न के लिए एक से अधिक उत्तर देने पर भी निगेटिव मार्किंग होगी, इसलिए ध्यान रखें कि आप केवल एक उत्तर ही दर्ज करें।

परीक्षा का आयोजन पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित होगा, जिसमें उम्मीदवारों को 200 से अधिक सवालों के उत्तर देने होंगे। इन सवालों में कानूनी सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, तार्किक सोच, और करंट अफेयर से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

परीक्षा से जुड़ी अन्य अहम बातें

क्लैट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देशों और नियमों का पालन करें। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर समय-समय पर अपडेट्स चेक करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, अपने एडमिट कार्ड और अन्य दस्तावेज़ों को ध्यानपूर्वक चेक कर लें ताकि परीक्षा के दिन कोई समस्या न हो।

CLAT Exam 2024: इन दस्तावेजों के बिना नहीं मिलेगी एंट्री, कल होने वाली परीक्षा के लिए चेक करें लिस्ट

क्लैट 2025 परीक्षा उम्मीदवारों के लिए एक अहम मोड़ साबित हो सकती है, और इस परीक्षा में सफल होने के लिए सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। सही दस्तावेज़, सही समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना, और परीक्षा से संबंधित अन्य नियमों का पालन करके आप इस महत्वपूर्ण परीक्षा में सफलता पा सकते हैं।

अंत में, अगर आपको कोई और जानकारी चाहिए तो आप आधिकारिक वेबसाइट https://consortiumofnlus.ac.in पर जाकर और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a comment