CM योगी 9 सितंबर को काशी से करेंगे प्रदेशव्यापी पोषण माह का शुभारंभ, ‘हमारी आंगनबाड़ी-हमारी जिम्मेदारी’ होगी थीम

CM योगी आदित्यनाथ 9 सितंबर को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से पोषण माह शुरू करेंगे। ‘हमारी आंगनबाड़ी-हमारी जिम्मेदारी’ थीम पर अभियान चलेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 सितंबर को वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से प्रदेशव्यापी पोषण माह का शुभारंभ करेंगे। 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और जवाबदेही पर जोर रहेगा।

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 सितंबर को काशी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से प्रदेशव्यापी पोषण माह का शुभारंभ करेंगे। 9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान की थीम ‘हमारी आंगनबाड़ी-हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है। अभियान में पोषण, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा भोजन और बाल विकास से जुड़े विषयों पर विशेष जोर दिया जाएगा।

काशी से शुरू होगा प्रदेशव्यापी पोषण माह

प्रधानमंत्री के ‘सुपोषित भारत’ विजन के तहत उत्तर प्रदेश में इस साल के पोषण माह की शुरुआत काशी से होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 9 सितंबर को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अभियान का आगाज करेंगे।

CM योगी 9 सितंबर को काशी से करेंगे प्रदेशव्यापी पोषण माह का शुभारंभ, ‘हमारी आंगनबाड़ी-हमारी जिम्मेदारी’ होगी थीम

पिछले साल प्रदेशव्यापी पोषण माह की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से की थी। उस समय अभियान की थीम ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ रखी गई थी। इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और जवाबदेही को केंद्र में रखते हुए ‘हमारी आंगनबाड़ी-हमारी जिम्मेदारी’ थीम तय की गई है।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय के केंद्र और प्रदेश स्तर के मंत्रियों की मौजूदगी भी रहेगी। चुनावी साल को देखते हुए मुख्यमंत्री आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मियों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं भी कर सकते हैं।

चार प्रमुख थीम पर रहेगा अभियान का फोकस

इस बार पोषण माह के दौरान चार प्रमुख विषयों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इनमें आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा पका भोजन, सामुदायिक स्वामित्व व जवाबदेही और बाल विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन शामिल हैं।

अभियान के जरिए पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों की भूमिका को भी मजबूत करने पर जोर रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अभियान के दौरान अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी तरीके से निभाने और लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

9 सितंबर को सुबह 11 बजे से होगा सीधा प्रसारण

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का वेबकास्ट भी किया जाएगा। webcast.gov.in/mwcd के माध्यम से 9 सितंबर की सुबह 11 बजे से प्रदेश के सभी जिलों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा जा सकेगा।

जिलों में बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, लाभार्थी और उनके अभिभावक इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। इस व्यवस्था के जरिए प्रदेशभर में पोषण माह के शुभारंभ और अभियान के उद्देश्यों की जानकारी पहुंचाई जाएगी।

PM मातृत्व वंदन योजना के तहत मिल सकती है राशि

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में योजना के अनुसार प्रोत्साहन राशि भी हस्तांतरित कर सकते हैं। हालांकि, यह राशि हस्तांतरण कार्यक्रम के दौरान होने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि पिछले साल पोषण माह की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से की थी, जबकि प्रधानमंत्री ने इंदौर से अभियान का शुभारंभ किया था। इस बार उत्तर प्रदेश में 9 सितंबर से शुरू होने वाला पोषण माह 8 अक्टूबर तक चलेगा।

Leave a comment