CMF PHONE 1: CMF का फर्स्ट एवर मोबाइल फोन मार्केट में आज करेगा एंट्री, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ शानदार फीचर्स से होगा लैस

इंडिया हिंदी न्यूज़, स्टॉक मार्केट, अमेरिका हिंदी न्यूज़, देश की खबर, राजस्थान हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, चीन हिंदी न्यूज़, शेयर मार्केट, हरियाणा न्यूज़, न्यूज़

नथिंग का सब ब्रांड सीएमएफ आज यानि सोमवार कोअपना फर्स्ट एवर मोबाइल फोन मार्केट में ला रहा हैं। कंपनी CMF Phone 1 को दोपहर 2:30 बजे लॉन्च करने वाला है। फोन 5000mAh बैटरी और 50MP कैमरा से लैस होगा।

टेक्नोलॉजी डेस्क: नथिंग का सब ब्रांड सीएमएफ सोमवार (8 जुलाई) को अपने भारतीय ग्राहकों के लिए अपना फर्स्ट एवर मोबाइल फोन मार्केट में लेके आ रहा है। इस फोन को लेकर यूजर्स में पिछले कुछ दिनों से काफी क्रेज देखने को मिला है। कंपनी द्वारा यूजर्स को लुभाने के लिए लॉन्च से पहले ही फोन के स्पेक्स को लेकर ऑफिशियल एक्स हैंडल (सोशल मीडिया) पर जानकारी सांझा कर चुकी है। इस फोन का डेडिकेटेड लैंडिंग पेज ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर भी लाइव कर दिया गया हैं।

CMF Phone 1 में कौन-कौन से हैं फीचर्स

Subkuz.com ने जानकारी के आधार पर बताया कि कंपनी ने लॉन्च से पहले ही CMF Phone 1 के डिस्प्ले, प्रोसेसर, रैम, बैटरी, कैमरा और अन्य फीचर्स के बारे में ऑफिशियल जानकारियां सोशल मीडिया अकाउंट पर दे चुकी है, जो निम्न -

* प्रोसेसर- CMF Phone 1 फोन को कंपनी MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च करने वाली है।

* रैम- कंपनी ने बताया कि नया फोन स्मूद मल्टीटास्किंग के लिए 16GB तक रैम के साथ मार्केट मे उतारा जाएगा।

* डिस्प्ले- नए फोन की जानकारी सांझा करते हुए कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन में सुपर एमोलेड 6.67 इंच डिस्प्ले होगी। फोन 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा।

* कैमरा- कंपनी ने कैमरा स्पेक्स  के बारे में बताया कि फोन 50MP रियर कैमरा और डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एंट्री करेगा।

* बैटरी- CMF Phone 1 फोन में 5000mAh बैटरी होगी। इस फोन का इस्तेमाल सिंगल चार्ज पर लगातार 2 दिन तक काम में लिया जा सकता हैं।

 

 

Leave a comment