Court Has Issued Summons: अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी के नाम जारी हुआ समन, अदालत में सुनवाई के लिए होना होगा हाजिर

झारखंड हिंदी न्यूज़, कर्नाटका हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, रांची हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली न्यूज़

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को रांची की एमपी एमएलए कोर्ट ने बड़ा झटका देते हुए अमित शाह पर टिप्‍पणी करने के मामले को लेकर समन जारी किया हैं।

रांची: अमित शाह पर भाषण के दौरान गलत टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एमपी एमएलए कोर्ट ने समन जारी किया है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नवीन कुमार झा ने रांची सिविल कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराई थी। बताया कि राहुल गांधी ने टिप्पणी करते हुए कहां कि भाजपा में हत्या करने वाला आरोपी भी अध्यक्ष बन सकता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा कुछ नहीं होता हैं।

राहुल गांधी को कोर्ट में होना होगा हाजिर

Court Has Issued Summons: अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी के नाम जारी हुआ समन, अदालत में सुनवाई के लिए होना होगा हाजिर

Subkuz.com को प्राप्त जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाषण के दौरान कहा था कि भारतीय जनता पार्टी में हत्या करने वाला आरोपित अध्यक्ष बन सकता है लेकिन कांग्रेस में ऐसा कभी नहीं होता हैं। इसी मामले में कार्यकर्ता नवीन कुमार झा ने राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसके तहत जज ने उन्हें कोर्ट में उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है। नवीन की याचिका में कहां गया है कि राहुल के इस औचित्यपूर्ण बयान से उन्‍हें काफी ठेस पहुंची है और साथ में पार्टी की छवि भी बिगड़ी है, इसलिए शिकायत दर्ज करवाई गई हैं।

साल 2018 का है टिप्पणी मामला

Court Has Issued Summons: अमित शाह पर टिप्पणी करने के मामले में राहुल गांधी के नाम जारी हुआ समन, अदालत में सुनवाई के लिए होना होगा हाजिर

जानकारी के मुताबिक साल 2018 में राहुल गांधी ने दिल्ली के एक अधिवेशन में कहां था कि भारतीय जनता पार्टी में हत्या करने वाले आरोपित को भी अध्यक्ष बना दिया जाता है, लेकिन कांग्रेस में ऐसा कुछ नहीं होता। इस बयान को जिसको लेकर चाईबासा कोर्ट में कार्यकर्ता द्वारा शिकायत वाद दर्ज कराई गई है। यहां अदालत में इस मामले में राहुल गांधी पर पीड़क कार्यवाही करने की अवधि को आगे बढ़ा दिया हैं।

 

Leave a comment