चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आईपीएल 2026 के लिए अपना शेड्यूल जारी कर दिया है। पांच बार की चैंपियन टीम अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ खेलेगी।
स्पोर्ट्स न्यूज़: Chennai Super Kings, पांच बार की आईपीएल चैंपियन, अपने IPL 2026 अभियान की शुरुआत Rajasthan Royals के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास की सबसे चर्चित ट्रेड डील हुई थी, जिसमें Sanju Samson और Ravindra Jadeja का स्वैप हुआ।
CSK का पहला मैच: RR के खिलाफ गुवाहाटी में
CSK का पहला मैच 30 मार्च, रात 7:30 बजे गुवाहाटी में होगा। इस मुकाबले में धोनी और गायकवाड़ अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन की कोशिश करेंगे। फैंस के लिए यह मैच इसलिए भी रोमांचक है क्योंकि इसमें हाल ही के ट्रेड डील के असर देखने को मिलेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स का पहला होम मैच 3 अप्रैल को एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ होगा। इस मैच में एमएस धोनी और ऋतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में टीम की रणनीति और प्लेइंग XI की भूमिका अहम रहेगी।

आईपीएल 2026 में CSK के शुरुआती 4 मुकाबले
- RR vs CSK – 30 मार्च, 7:30 PM – बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
- CSK vs PBKS – 3 अप्रैल, 7:30 PM – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- RCB vs CSK – 5 अप्रैल, 7:30 PM – एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
- CSK vs DC – 11 अप्रैल, 7:30 PM – एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
इन मुकाबलों में CSK की रणनीति और बल्लेबाजी-बॉलिंग का संतुलन टीम के लिए निर्णायक साबित होगा। आईपीएल 2026 में CSK की टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों का बेहतरीन मिश्रण है। टीम का नेतृत्व ऋतुराज गायकवाड़ करेंगे, जबकि एमएस धोनी विकेटकीपर-बल्लेबाज और मेंटर के रूप में टीम को मजबूती देंगे।
CSK की पूरी टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान),आयुष म्हात्रे, एमएस धोनी,संजू सैमसन,डेवाल्ड ब्रेविस,शिवम दुबे,जेमी ओवरटन,नूर अहमद,खलील अहमद,राहुल चाहर,अकील हुसैन,मैट हेनरी, मैथ्यू शॉर्ट,सरफराज खान,नाथन एलिस,श्रेयस गोपाल,मुकेश चौधरी,गुरजपनीत सिंह, कार्तिक शर्मा, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, अकील हुसैन, मैट हेनरी, मैथ्यू शॉट, अमन खान, जैकारी फॉल्क्स।











