CTET 2026 की स्थगित परीक्षा के लिए CBSE जल्द Revised Exam Date जारी कर सकता है। City Intimation Slip परीक्षा से 10-15 दिन और Admit Card 4 दिन पहले जारी होंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।
नई दिल्ली: CTET 2026 के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों को Revised Exam Date का इंतजार है। CBSE कभी भी नई परीक्षा तिथि घोषित कर सकता है। पहले परीक्षा 6 सितंबर को प्रस्तावित थी, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले City Intimation Slip और Admit Card निर्धारित समय पर उपलब्ध कराया जाएगा।
जल्द जारी हो सकती है CTET 2026 की नई परीक्षा तिथि
![]()
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए नई परीक्षा तिथि जल्द सामने आ सकती है। CBSE की ओर से पहले जारी जानकारी के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद Revised Exam Date घोषित की जानी थी।
पहले CTET 2026 का आयोजन 6 सितंबर को प्रस्तावित था, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा स्थगित कर दी गई। इसके बाद उम्मीदवारों को 25 अगस्त से 1 सितंबर तक दोबारा आवेदन करने का अवसर दिया गया था।
General उम्मीदवारों के लिए 60% अंक जरूरी
CTET पास करना शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण है। परीक्षा में न्यूनतम qualifying marks वर्ग के अनुसार निर्धारित हैं।
- General/UR: 60 फीसदी अंक
- OBC/SC/ST/PwD: 55 फीसदी अंक
CTET Paper 1 क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के लिए पात्र होते हैं। वहीं Paper 2 पास करने वाले अभ्यर्थी कक्षा 6 से 8 तक शिक्षक पद के लिए पात्रता हासिल करते हैं।
City Slip और Admit Card कब जारी होंगे?
परीक्षा की तैयारी के साथ उम्मीदवारों को City Intimation Slip और Admit Card का भी इंतजार है। CBSE की निर्धारित प्रक्रिया के मुताबिक City Slip परीक्षा तिथि से 10 से 15 दिन पहले उपलब्ध कराई जाएगी। इससे अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र वाले शहर की जानकारी पहले मिल सकेगी और वे यात्रा की योजना बना सकेंगे।
वहीं, Admit Card परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जरूरी निर्देशों को ध्यान से देखना होगा।
दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
CTET का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 7:30 बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। इस शिफ्ट के अभ्यर्थियों को दोपहर 12:30 बजे केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा।
CTET 2026 Revised Exam Date से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए CTET की वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट करें।









