CUET UG 2026 की 28 मई वाली परीक्षा स्थगित, बकरीद के चलते NTA ने बदली तारीख

NTA ने बकरीद के चलते 28 मई की CUET UG 2026 परीक्षा स्थगित कर दी है। नई परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड अपडेट जल्द जारी होंगे।

NTA ने 28 मई को होने वाली CUET UG 2026 परीक्षा को बकरीद के कारण स्थगित कर दिया है। प्रभावित छात्रों के लिए नई परीक्षा तिथि CUET UG Official Website जल्द घोषित की जाएगी। एडमिट कार्ड भी संशोधित शेड्यूल के अनुसार दोबारा जारी होंगे।

 नई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2026) में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 28 मई को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। एजेंसी के मुताबिक, ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर अवकाश को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। नई परीक्षा तिथि की घोषणा जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।

बकरीद के चलते स्थगित हुई 28 मई की परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, 28 मई 2026 को होने वाली CUET UG परीक्षा अब तय तारीख पर आयोजित नहीं होगी। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि बकरीद के अवसर पर अवकाश में बदलाव को ध्यान में रखते हुए परीक्षा को री-शेड्यूल किया गया है। जिन छात्रों की परीक्षा 28 मई को निर्धारित थी, उन्हें अब नई परीक्षा तिथि के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा।

CUET UG 2026 की 28 मई वाली परीक्षा स्थगित, बकरीद के चलते NTA ने बदली तारीख

NTA ने कहा है कि संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से ऑफिशियल पोर्टल चेक करते रहें ताकि किसी भी अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके।

नए एडमिट कार्ड फिर से होंगे जारी

परीक्षा तिथि बदलने के बाद अब प्रभावित उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भी दोबारा जारी किए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नए हॉल टिकट परीक्षा से लगभग तीन से चार दिन पहले ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे। उम्मीदवार अपने आवेदन विवरण की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

NTA ने यह भी साफ किया है कि एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन मोड में जारी होंगे और किसी भी छात्र को ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उम्मीदवार हेल्पडेस्क नंबर या आधिकारिक ईमेल आईडी के जरिए सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा

CUET UG 2026 परीक्षा पहले की तरह दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि जांच प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

NTA ने ड्रेस कोड को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एजेंसी के अनुसार, उम्मीदवार हल्के कपड़े पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचें। धार्मिक प्रतीक या वस्तुएं पहनने की अनुमति रहेगी, लेकिन इसके लिए अतिरिक्त जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। साथ ही सामान्य फुटवियर पहनने की सलाह दी गई है।

Leave a comment