फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे लेकर विवाद और चर्चा दोनों तेज हैं। साउथ की चर्चित अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने फिल्म देखने के बाद अपने विचार साझा किए हैं और इसे केवल एक मनोरंजन फिल्म नहीं बल्कि एक वेके-अप सायरन बताया है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' कल शुक्रवार को रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म को लेकर पहले से ही विवाद की स्थिति बनी हुई थी। कुछ लोग इसे 'प्रोपोगेंडा' फिल्म करार देते हुए आलोचना कर रहे हैं, वहीं थिएटर्स में रिलीज़ होने के बाद इसे दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिल रही है। साउथ की चर्चित अभिनेत्री Meera Chopra ने इस फिल्म को देखने के बाद अपने विचार साझा किए हैं और उन्होंने फिल्म की कथावस्तु और संदेश पर अपनी राय रखी है।
मीरा चोपड़ा का रिएक्शन
मीरा चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,
'फिल्म सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं है, यह भारत के लिए एक वेके-अप सायरन है। एक हिंदू महिला होने के नाते, मुझे यह देखकर गुस्सा आता है कि कैसे युवा लड़कियों को ग्रूम किया जा रहा है, जबरदस्ती उन्हें किसी एजेंडे के तहत टारगेट किया जा रहा है। सिस्टमैटिक तरीके से उनकी शिक्षा और सोच पर हमला करना डरावना है।'
उन्होंने आगे कहा,
'एक लड़की होने के नाते, मैं चुप नहीं रह सकती। महिलाओं की सुरक्षा प्रोपेगैंडा नहीं है। यह देशभक्ति है। अगर हमारी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो हमारा देश सुरक्षित नहीं है। हमें अपनी महिलाओं की सुरक्षा करनी होगी और अपनी सभ्यता की रक्षा करनी होगी।'
मीरा ने फिल्म के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह और प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह की हिम्मत की भी तारीफ की। उन्होंने लिखा, इस फिल्म को बनाने की हिम्मत के लिए दोनों को सराहना मिलनी चाहिए। मैं हर परिवार, हर बेटी और हर भाई से गुजारिश करूंगी कि वे यह फिल्म जरूर देखें।

फिल्म को लेकर विवाद
'द केरल स्टोरी 2' पहले ही विवादों में रही है। कई लोग इसे प्रोपेगैंडा फिल्म बताते हुए आलोचना कर रहे हैं। वहीं, फिल्म जब थिएटर्स में रिलीज हुई, तो इसे कुछ जगहों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली है। फिल्म में उन मुद्दों को दिखाया गया है, जो महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़े हैं। फिल्म का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि जागरूकता फैलाना और समाज में महिला सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता पैदा करना है।
'द केरल स्टोरी 2' ने रिलीज के पहले दिन 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा पहले पार्ट की तुलना में कम है। साल 2023 में रिलीज हुई 'द केरल स्टोरी' ने पहले दिन 8.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। विशेषज्ञों का कहना है कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन वीकेंड में बढ़ सकता है क्योंकि विवादित विषय और मीरा चोपड़ा जैसी हस्तियों का समर्थन दर्शकों को आकर्षित कर सकता है।













