Delhi Chunav 2025: केजरीवाल की चुनाव आयुक्त को चिट्ठी, 'AAP कार्यकर्ताओं पर हमले' की उठाई चिंता

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में AAP कार्यकर्ताओं पर हमलों को लेकर केजरीवाल ने चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा, जिसमें सुरक्षा, इलेक्शन ऑब्जर्वर और दोषी पुलिसकर्मियों

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में AAP कार्यकर्ताओं पर हमलों को लेकर केजरीवाल ने चुनाव आयुक्त को पत्र लिखा, जिसमें सुरक्षा, इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्ति और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।

Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चुनाव प्रचार में दो दिन बाकी हैं। इस बीच, प्रमुख राजनीतिक दल एक-दूसरे पर धनबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हो रहे कथित हमलों का मुद्दा उठाया। उन्होंने चुनाव आयोग से चार मुख्य मांगें की हैं।

केजरीवाल ने चिट्ठी में रखी ये मांगें

Delhi Chunav 2025: केजरीवाल की चुनाव आयुक्त को चिट्ठी, 'AAP कार्यकर्ताओं पर हमले' की उठाई चिंता

- नई दिल्ली विधानसभा में इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर की नियुक्ति।।
- आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
- हमलावर पुलिसकर्मियों को तुरंत सस्पेंड किया जाए।
- भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए जिन्होंने हमले किए।

महेंद्र गोयल पर हमले का आरोप

रिठाला विधानसभा क्षेत्र से आप के विधायक और प्रत्याशी महेंद्र गोयल ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रचार के दौरान उन पर हमला किया गया और उन्हें मारपीट का शिकार बनाया गया। आप ने इन हमलों के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराया है। इस घटना के बाद, आप नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे गुंडागर्दी करार दिया है।

आप का आरोप: भाजपा हार के डर से गुंडागर्दी पर उतरी

Delhi Chunav 2025: केजरीवाल की चुनाव आयुक्त को चिट्ठी, 'AAP कार्यकर्ताओं पर हमले' की उठाई चिंता

आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा हार के डर से अब गुंडागर्दी पर उतर आई है। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भा.ज.पा. अब आप प्रत्याशियों की जान लेने पर उतर आई है।" पार्टी के अन्य नेता जैसे मनीष सिसोदिया और सीएम आतिशी ने भी भाजपा के इस हमले की कड़ी निंदा की और आरोप लगाया कि भाजपा अपनी हार से बौखलाहट में आप नेताओं पर जानलेवा हमले करवा रही है।

चुनाव आयोग की सतर्कता: तीन दिन महत्वपूर्ण

दिल्ली में चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न दलों द्वारा धनबल के इस्तेमाल की खबरें आ रही हैं। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने सतर्कता एजेंसियों को मतदान से पहले आखिरी तीन दिन ज्यादा चौकस रहने का निर्देश दिया है, ताकि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित हो सकें।

Delhi Chunav 2025: केजरीवाल की चुनाव आयुक्त को चिट्ठी, 'AAP कार्यकर्ताओं पर हमले' की उठाई चिंता

चुनाव आयोग ने इन आखिरी दिनों के दौरान उम्मीदवारों द्वारा किए जा रहे चुनावी प्रचार में धनबल के इस्तेमाल की रोकथाम के लिए कड़ी निगरानी रखने का आदेश दिया है। इस दौरान, 194 करोड़ रुपये मूल्य के अवैध सामान जब्त किए जा चुके हैं।

आखिरी दौर में चुनाव आयोग का फोकस

चुनाव आयोग ने सभी एजेंसियों को विशेष सतर्कता रखने का निर्देश दिया है। इन तीन दिनों को अहम माना जा रहा है, क्योंकि मतदान से पहले उम्मीदवार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते और अंतिम क्षणों में चुनावी माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं।

Leave a comment