Delhi Election: मुस्लिम बहुल इलाकों में BJP की एंट्री, AAP और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी? देखें पूरा समीकरण 

दिल्ली चुनाव में BJP को झुग्गी-झोपड़ी और मुस्लिम बहुल इलाकों में बढ़त। एग्जिट पोल के मुताबिक, झुग्गीवासियों में BJP को 46% और AAP को 45% वोट मिले।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने निम्न और मध्य वर्ग के वोटर्स में सेंध लगाई, जिससे AAP-कांग्रेस की चिंता बढ़ी। एग्जिट पोल के मुताबिक, झुग्गीवासियों में बीजेपी को 46% और AAP को 45% वोट मिले।

Delhi Vidhan Sabha Chunav: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान संपन्न होने के बाद अब सियासी गुणा-भाग तेज हो गया है। इस बार भाजपा ने पूर्वांचली, मुस्लिम-दलित गठजोड़ के साथ निम्न और मध्य वर्ग के मतदाताओं में सेंध लगाकर विपक्षी दलों-आप और कांग्रेस-की चिंता बढ़ा दी है। चुनावी विश्लेषण और एग्जिट पोल के आंकड़े यह संकेत दे रहे हैं कि भाजपा को इन समूहों से अच्छी खासी बढ़त मिली है।

भाजपा को मिला झुग्गी-झोपड़ी और मध्य वर्ग का समर्थन

Delhi Election: मुस्लिम बहुल इलाकों में BJP की एंट्री, AAP और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी? देखें पूरा समीकरण 

दिल्ली के लगभग 1.56 करोड़ मतदाताओं में से 80 लाख मतदाता निम्न और मध्य वर्ग से आते हैं, जो कि चुनावी नतीजों को तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं। एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली के 17% मतदाता झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। इनमें से 46% ने भाजपा को वोट दिया, जबकि 45% ने आम आदमी पार्टी को। यह आंकड़ा भाजपा के लिए बड़ा संकेत है क्योंकि आमतौर पर झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र में भाजपा का समर्थन 20-25% तक ही सीमित रहता था।

कॉलोनी और फ्लैट्स में भी भाजपा की बढ़त

एक्जिट पोल के मुताबिक, कॉलोनी और फ्लैट में रहने वाले 68% मतदाताओं में से 48% ने भाजपा को वोट दिया, जबकि 42% ने आप का समर्थन किया। दिल्ली के कई इलाकों में भाजपा की बढ़त देखी गई है, जिनमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, बुराड़ी, बादली, संगम विहार, पालम, करावल नगर और पटपड़गंज प्रमुख हैं। ये वे इलाके हैं जहां पहले कांग्रेस और बाद में आम आदमी पार्टी का दबदबा था।

झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्र: कांग्रेस से AAP और अब BJP की ओर शिफ्ट?

दिल्ली में 660 से अधिक झुग्गी-झोपड़ी कॉलोनियां हैं। पहले यहां के मतदाता कांग्रेस का समर्थन करते थे, लेकिन 2013 में आम आदमी पार्टी के उदय के बाद यह वोट बैंक AAP की ओर चला गया। अब एग्जिट पोल के आंकड़ों से संकेत मिल रहे हैं कि भाजपा ने इन इलाकों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।

मुस्लिम बहुल इलाकों में भाजपा का प्रदर्शन बेहतर

Delhi Election: मुस्लिम बहुल इलाकों में BJP की एंट्री, AAP और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी? देखें पूरा समीकरण 

इस चुनाव में भाजपा ने मुस्लिम बाहुल विधानसभा क्षेत्रों में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। एग्जिट पोल के अनुसार, मुस्लिम बहुल इलाकों में भाजपा को करीब 50% मत प्राप्त हुए हैं। यह संकेत देता है कि भाजपा ने इन क्षेत्रों में अपनी पहुंच और प्रभाव बढ़ाया है। साथ ही, इस बार मुस्लिम मतदाता भी बंटे हुए नजर आए, जो भाजपा की रणनीति के लिए एक सकारात्मक संकेत हो सकता है।

दिल्ली चुनाव में भाजपा की बढ़त: एग्जिट पोल के आंकड़े

एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, मतदाताओं के निवास स्थान के हिसाब से भाजपा, आप और कांग्रेस को मिले वोट प्रतिशत इस प्रकार हैं:

श्रेणी    भाजपा (%)    आप (%)    कांग्रेस (%)    अन्य (%)
झुग्गी-झोपड़ी    46%    45%    7%    2%
कॉलोनी व फ्लैट    48%    42%    7%    3%
कोठी-बंगला    52%    40%    4%    4%
अनधिकृत कॉलोनी    55%    37%    5%    3%

भाजपा के पक्ष में बढ़ता समर्थन, AAP-कांग्रेस के लिए चेतावनी

Delhi Election: मुस्लिम बहुल इलाकों में BJP की एंट्री, AAP और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी? देखें पूरा समीकरण 

भाजपा की यह बढ़त आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकती है। झुग्गी-झोपड़ी और मुस्लिम-दलित गठजोड़ पर भाजपा की सेंध विपक्षी दलों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। हालांकि, अभी निर्वाचन आयोग द्वारा बूथवार मतदान के आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं, लेकिन एग्जिट पोल से मिले रुझानों से यह साफ हो रहा है कि भाजपा ने कई पारंपरिक वोटबैंकों में सेंध लगाकर चुनावी समीकरण बदल दिए हैं।

(नोट: यह खबर एग्जिट पोल के आधार पर तैयार की गई है, वास्तविक नतीजे आने पर स्थिति बदल भी सकती है।)

Leave a comment