Delhi Election Results: दिल्ली में भगवा लहर! बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं का जश्न, 7:30 बजे पहुंचेंगे पीएम मोदी

दिल्ली में भाजपा को बहुमत मिलने के संकेत, पार्टी दफ्तर में जश्न। पीएम मोदी आज 7:30 बजे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, केजरीवाल सरकार की विदाई तय।

दिल्ली चुनाव रुझानों के बाद बीजेपी दफ्तर में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर झूम रहे हैं। सांसद योगेंद्र चंदोलिया बोले, ये रुझान नतीजों में बदलेंगे।

Delhi Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही देर में पूरी तरह साफ हो जाएंगे। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। इस नतीजे के साथ ही आम आदमी पार्टी (आप) की सत्ता से विदाई तय मानी जा रही है और 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं।

पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

Delhi Election Results: दिल्ली में भगवा लहर! बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं का जश्न, 7:30 बजे पहुंचेंगे पीएम मोदी

रुझानों में जबरदस्त बढ़त मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 7:30 बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी दफ्तर में पहले से ही जश्न का माहौल है, जहां कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आ रहे हैं। भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "यह केवल रुझान नहीं हैं, बल्कि नतीजों में बदलने जा रहे हैं। भाजपा दिल्ली में सरकार बनाएगी।"

बीजेपी दफ्तर में जश्न का माहौल

दिल्ली में मिली ऐतिहासिक बढ़त से भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। पार्टी कार्यालय पर जीत का जश्न मनाया जा रहा है। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर नाचते हुए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक नतीजे घोषित नहीं हुए हैं, लेकिन भाजपा को बहुमत से काफी आगे बढ़ते देख समर्थकों में जीत की पूरी उम्मीद है। चुनाव आयोग जल्द ही आधिकारिक नतीजों की घोषणा करेगा।

केजरीवाल, सिसोदिया, आतिशी की हार का दावा

Delhi Election Results: दिल्ली में भगवा लहर! बीजेपी दफ्तर में कार्यकर्ताओं का जश्न, 7:30 बजे पहुंचेंगे पीएम मोदी

भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं की हार का दावा किया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली के लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ वोट दिया है और सुशासन के लिए भाजपा को चुना है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और आतिशी जैसे सभी बड़े चेहरे चुनाव हारेंगे, क्योंकि उन्होंने जनता को धोखा दिया है।"

भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का फैसला?

वीरेंद्र सचदेवा के मुताबिक, दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार से परेशान हो चुकी थी। उन्होंने कहा, "लोगों ने भ्रष्टाचार, शराब नीति घोटाले, टूटी सड़कों, गंदे पानी और खराब प्रशासन से तंग आकर भाजपा को वोट दिया है। यह नतीजा भाजपा कार्यकर्ताओं की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।"

Leave a comment