देसी कंपनी ने लॉन्च किया भारत का सबसे बड़ा स्मार्ट टीवी, घर पर मिलेगा थिएटर जैसा अनुभव

IndKal Technologies ने 116.5 इंच Wobble Maximus लॉन्च किया। 4K QLED + MiniLED, 144Hz रिफ्रेश रेट, 2000 निट्स ब्राइटनेस और Google TV 5.0 फीचर्स के साथ।

भारतीय ब्रांड IndKal Technologies ने भारत में अब तक का सबसे बड़ा स्मार्ट टीवी Wobble Maximus लॉन्च किया है। 116.5 इंच की विशाल स्क्रीन, 4K QLED + MiniLED डिस्प्ले, 2000 निट्स ब्राइटनेस और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ यह टीवी घर में थिएटर जैसा अनुभव देगा। इसमें Google TV 5.0 और एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स भी शामिल हैं।

Smart TV: भारतीय ब्रांड IndKal Technologies ने भारत में अब तक का सबसे बड़ा स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। नया Wobble Maximus 116.5 इंच की स्क्रीन के साथ आता है और इसे घर में थिएटर जैसा अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह टीवी 4K QLED + MiniLED डिस्प्ले, 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 144Hz रिफ्रेश रेट और Google TV 5.0 यूजर इंटरफेस के साथ आता है। HDMI, LAN, USB, WiFi और Bluetooth जैसी कनेक्टिविटी सुविधाओं के साथ 240W साउंड आउटपुट भी दिया गया है। यह मॉडल घर में मूवी, वेब सीरीज और लाइव स्पोर्ट्स का मज़ा बढ़ाने के लिए खास है।

दमदार फीचर्स और हाई-टेक डिस्प्ले

देसी कंपनी ने लॉन्च किया भारत का सबसे बड़ा स्मार्ट टीवी, घर पर मिलेगा थिएटर जैसा अनुभव

Wobble Maximus सीरीज तीन स्क्रीन साइज विकल्पों में उपलब्ध है – 86 इंच, 98 इंच और 116.5 इंच। सभी मॉडल 4K QLED + MiniLED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस हैं और लेटेस्ट Android TV 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। Google TV 5.0 यूजर इंटरफेस के साथ यूजर्स आसानी से अपने कंटेंट को मैनेज कर सकते हैं।

कंपनी का दावा है कि यह टीवी 2000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है, जो भारत में लॉन्च हुए किसी भी स्मार्ट टीवी में सबसे ज्यादा है। साथ ही डिस्प्ले में 144Hz हाई रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मौजूद है, जो गेमिंग और हाई-फ्रेम मूवी देखने के अनुभव को बेहतर बनाता है।

कनेक्टिविटी और ऑडियो अनुभव

Wobble Maximus में गेमिंग कंसोल और पीसी कनेक्ट करने के लिए HDMI पोर्ट्स, साथ ही LAN केबल, USB, WiFi और Bluetooth जैसी कनेक्टिविटी सुविधाएं दी गई हैं। ऑडियो अनुभव के लिए इसमें 240W का साउंड आउटपुट और दो वुफर भी शामिल हैं।

IndKal Technologies के सीईओ आनंद दुबे ने बताया कि यह टीवी न केवल भारत, बल्कि कई अन्य देशों में भी अब तक की सबसे बड़ी स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी होगा। उन्होंने कहा कि यह मॉडल दुनिया के तय मानकों को चुनौती देने वाला है। फिलहाल इसकी कीमत का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन आने वाले कुछ हफ्तों में इसे सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

Leave a comment