ED Action: महाराष्ट्र साइबर सेल में Flipkart और AliExpress के खिलाफ केस दर्ज, लॉरेंस वाली टी-शर्ट की बिक्री पर कार्रवाई

ED Action: महाराष्ट्र साइबर सेल में Flipkart और AliExpress के खिलाफ केस दर्ज, लॉरेंस वाली टी-शर्ट की बिक्री पर कार्रवाई, Flipkart और AliExpress के खिलाफ केस

ईडी ने दाऊद इब्राहिम और लॉरेंस बिश्नोई के प्रिंट वाली टी-शर्ट ई-कॉमर्स साइट पर बेचने के मामले में विक्रेताओं के ठिकानों पर दिल्ली से कर्नाटक तक छापेमारी की।

ED Action Against E-Commerce Sellers: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत गुरुवार को अमेजन और फ्लिपकार्ट पर काम करने वाले विक्रेताओं के परिसरों पर छापेमारी की। दिल्ली, गुरुग्राम, हैदराबाद और बेंगलुरु में हुई इस छापेमारी में जांच एजेंसी ने विक्रेताओं द्वारा किए जा रहे कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच की।

ईडी ने ई-कॉमर्स विक्रेताओं के परिसरों पर की छापेमारी

ED Action: महाराष्ट्र साइबर सेल में Flipkart और AliExpress के खिलाफ केस दर्ज, लॉरेंस वाली टी-शर्ट की बिक्री पर कार्रवाई

ईडी ने अमेजन, फ्लिपकार्ट और अली एक्सप्रेस जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर व्यापार करने वाले प्रमुख विक्रेताओं के वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत छापेमारी की है। यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की जा रही है। ईडी ने बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में विक्रेताओं के परिसरों पर सर्च ऑपरेशन चलाया, और साथ ही अमेजन, फ्लिपकार्ट, और मीशो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर भी जांच की जा रही है।

महाराष्ट्र में साइबर क्राइम के तहत एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र पुलिस ने दाऊद इब्राहिम और लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीरों वाली टी-शर्ट बेचने वाले विक्रेताओं और ई-कॉमर्स प्लेटफार्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, फ्लिपकार्ट, अली एक्सप्रेस, टी शॉपर और Etsy जैसे प्लेटफॉर्म पर यह टी-शर्ट्स बेची जा रही थीं।

ED Action: महाराष्ट्र साइबर सेल में Flipkart और AliExpress के खिलाफ केस दर्ज, लॉरेंस वाली टी-शर्ट की बिक्री पर कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि इस प्रकार के उत्पाद जो आपराधिक जीवनशैली को बढ़ावा देते हैं, युवाओं पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं। ऐसी सामग्री समाज के मूल्यों को नुकसान पहुंचाती है और अपराधी प्रवृत्तियों को बढ़ावा देती है, जिससे युवाओं में गलत आदतें विकसित हो सकती हैं।

कई धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज

महाराष्ट्र साइबर विभाग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फ्लिपकार्ट, अलीएक्सप्रेस, टीशॉपर और एट्सी जैसे विक्रेताओं और प्लेटफार्मों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 की धारा 192, 196, 353, 3 और आईटी अधिनियम, 2000 की धारा 67 के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की है।

Leave a comment