एलन मस्क X Chat का स्टैंडअलोन ऐप लाने जा रहे हैं। इसमें बिटकॉइन लेवल की एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन, क्रॉस-प्लेटफॉर्म कॉल और फाइल शेयरिंग जैसी सुविधाएं होंगी। ऐप WhatsApp, Signal और Telegram को टक्कर देगा।
X Chat: WhatsApp को टक्कर
WhatsApp दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। लेकिन अब एलन मस्क इसे टक्कर देने के लिए X Chat लेकर आ रहे हैं। यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म X के साथ पहले ही इंटीग्रेटेड है। मस्क का प्लान है कि इसे स्टैंडअलोन ऐप बनाया जाए, जिससे यूजर्स WhatsApp, Signal या Telegram की तरह सीधे इसका इस्तेमाल कर सकें।
मस्क ने अपने आधिकारिक X हैंडल से बताया कि आने वाले कुछ महीनों में X Chat का सुरक्षा परीक्षण होगा और इसके बाद इसका ओपन सोर्स कोड जारी किया जाएगा।
WhatsApp की सिक्योरिटी पर सवाल
WhatsApp के एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन फीचर पर कई बार सवाल उठे हैं। हाल ही में अमेरिकी फेडरल कोर्ट में वॉट्सऐप के सुरक्षा फीचर्स को लेकर मुकदमा भी हुआ। आरोप था कि वॉट्सऐप की चैट्स तक Meta का एक्सेस रहता है।

हालांकि Meta ने कहा कि ये आरोप गलत हैं। WhatsApp के यूजर्स की चैट्स पूरी तरह एनक्रिप्टेड होती हैं और केवल सेंडर और रिसीवर ही इसे देख सकते हैं। एलन मस्क ने Signal और WhatsApp के एनक्रिप्शन फीचर पर भी सवाल उठाए हैं।
X Chat के खास फीचर्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, X Chat में बिटकॉइन लेवल का एंड-टू-एंड एनक्रिप्शन मिलेगा। इसमें इंडिविजुअल और ग्रुप चैट दोनों में सुरक्षा होगी। यूजर्स चैट को टाइमर के जरिए अपने आप गायब होने के लिए सेट कर सकेंगे।
क्रॉस-प्लेटफॉर्म कॉलिंग भी इसमें उपलब्ध होगी। इसका मतलब है कि आप X Chat से किसी दूसरे मैसेजिंग ऐप पर ऑडियो और वीडियो कॉल कर पाएंगे, बस सामने वाले का फोन नंबर होना चाहिए।
X Chat में जल्द ही फाइल शेयरिंग की सुविधा आएगी। यूजर्स विभिन्न प्रकार की फाइलें, जैसे डॉक्यूमेंट, फोटो और वीडियो, साझा कर सकेंगे। यह ऐप X के Everything प्रोजेक्ट का हिस्सा है और ऑल-इन-वन अनुभव देने के लिए तैयार किया जा रहा है।
मस्क का उद्देश्य
एलन मस्क चाहते हैं कि X Chat यूजर्स के लिए ज्यादा सिक्योर, भरोसेमंद और सुविधाजनक प्लेटफॉर्म बने। WhatsApp और Signal जैसे ऐप्स पर उठते सवालों के बीच, मस्क अपने ऐप में सुरक्षा और यूजर कंट्रोल पर खास ध्यान दे रहे हैं।
इस ऐप के आने के बाद इंस्टैंट मैसेजिंग की दुनिया में मुकाबला और बढ़ जाएगा। यूजर्स के पास अधिक विकल्प होंगे और उनकी चैट्स ज्यादा सुरक्षित रहेंगी।








