बॉलीवुड के रोमांस किंग Emraan Hashmi की लव लाइफ हमेशा ही चर्चा का विषय रही है। पर्दे पर अपने सस्पेंस और रोमांटिक किरदारों के लिए मशहूर इमरान हाशमी ने अपनी असल जिंदगी में भी दिलफेंक अंदाज दिखाया है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: इमरान हाशमी पर्दे पर अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने मर्डर, जन्नत और आवारापन जैसी हिट फिल्में दी हैं। इमरान हाशमी सिर्फ फिल्मों में ही नहीं, बल्कि असल जिंदगी में भी दिलफेंक आशिक रह चुके हैं। खुद इमरान हाशमी ने एक इवेंट में इसका खुलासा किया था, जहां उन्होंने बताया कि उन्हें महज 6 साल की उम्र में पहली बार प्यार हुआ था।
इतना ही नहीं, इमरान हाशमी एक शादीशुदा महिला के प्यार में भी पड़ चुके हैं, जो उनके व्यक्तिगत जीवन की अनकही कहानियों को उजागर करता है। जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके प्यार और रिश्तों की कहानी बता रहे हैं।
6 साल की उम्र में हुआ पहला प्यार
24 मार्च 1979 को मुंबई में जन्मे इमरान हाशमी ने अपने करियर की शुरुआत साल 2003 में फिल्म ‘Footpath’ से की थी। हालांकि, 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘Murder’ ने उनके करियर को पूरी तरह बदल दिया और उन्हें ‘सीरियल किसर’ का टाइटल दिलाया। इमरान ने कई साल पहले एक इवेंट में अपनी पहली क्रश के बारे में खुलासा किया।
उन्होंने बताया कि जब वह महज 6 साल के थे, तब उनका दिल एक लड़की पर आ गया था। यह लड़की उन्हें एक फैमिली फंक्शन में दिखाई दी, और देखते ही इमरान उसके प्यार में पड़ गए। उन्होंने अपने माता-पिता से कहा कि वे उससे शादी करना चाहते हैं। इस लड़की का नाम ‘सनम’ था। इमरान हाशमी ने यह भी साझा किया कि जब वह 10 साल के थे, तब उन्होंने पहली बार किसी को किस किया। इस अनुभव के बाद इमरान ने मजाकिया अंदाज में खुद को ‘रिटायर्ड किसर’ कहा।
![]()
शादीशुदा महिला के साथ प्यार
इमरान की जिंदगी में एक और दिलचस्प किस्सा साल 2005 का है। उन्होंने खुलासा किया कि उनके साथ एक शादीशुदा महिला के प्यार में भी पड़ने का अनुभव रहा। हालांकि, उन्हें उस समय यह नहीं पता था कि महिला शादीशुदा थी। इमरान ने इंटरव्यू में कहा, "जब आप रिलेशनशिप में होते हैं तो लॉजिक काम नहीं आता। मैं बस उस जर्नी में निकल पड़ा था।
इमरान हाशमी और Parveen Sahni बचपन के दोस्त थे। दोनों की दोस्ती 9वीं क्लास में शुरू हुई, और समय के साथ यह दोस्ती प्यार में बदल गई। छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इमरान हाशमी ने 2006 में परवीन साहनी से शादी कर ली। जोड़ों का यह रिश्ता बॉलीवुड में सबसे खूबसूरत और रियल लव स्टोरीज में गिना जाता है। शादी के चार साल बाद, साल 2010 में उनके घर बेटे का जन्म हुआ, जिसका नाम अयान हाशमी रखा गया।
इमरान हाशमी की फिल्मों में अक्सर रोमांस और इमोशनल किरदार देखने को मिलते हैं। ‘मर्डर’, ‘जन्नत’, ‘आवारापन’ जैसी फिल्मों ने उन्हें रोमांटिक हीरो के रूप में स्थापित किया। पर्दे पर उनका रोमांस जितना चर्चित रहा, असल जिंदगी में भी उनकी लव स्टोरी इतनी ही दिलचस्प रही।











