EMRS ने टीचिंग और नॉन-टीचिंग टियर-2 परीक्षा 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन डिटेल दर्ज कर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट भी जल्द जारी होने की संभावना है।
नई दिल्ली: Eklavya Model Residential Schools ने Teaching और Non-Teaching Tier-2 Exam 2026 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। आयोग की ओर से जल्द रिजल्ट जारी किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।
ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हुई उत्तर कुंजी
EMRS की ओर से जारी की गई टियर-2 परीक्षा की उत्तर कुंजी अब उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी EMRS Official वेबसाइट EMRS Official Website पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध Teaching and Non-Teaching Tier-2 Answer Key लिंक के माध्यम से उम्मीदवार सीधे उत्तर कुंजी तक पहुंच सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का अनुमान भी लगा सकते हैं।
मार्च में आयोजित हुई थी टियर-2 परीक्षा
ईएमआरएस टियर-2 परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच किया गया था। परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। अब उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवारों का ध्यान रिजल्ट पर टिका हुआ है।
आयोग की ओर से अभी रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि प्रक्रिया जल्द पूरी कर परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।
7267 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 7267 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी, स्टाफ नर्स, हॉस्टल वार्डन, अकाउंटेंट, जूनियर सचिवालय सहायक और लैब अटेंडेंट जैसे पद शामिल हैं।
भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को देशभर के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में नियुक्त किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगे के अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।









