ENG vs NZ: इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए न्‍यूजीलैंड टीम का हुआ एलान, केन विलियमसन की हुई वापसी; टिम साउथी खेलेंगे आखरी सीरीज

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्‍ट सीरीज के लिए न्यूज़ीलैंड टीम का ऐलान कर दिया गया है। केन विलियमसन की वापसी हुई है, जबकि टिम साउथी अपनी आखिरी सीरीज खेलेंगे

न्यूजीलैंड ने 28 नवंबर से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। टीम में अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन की वापसी हुई है, जो हाल ही में अपनी चोट से उबरकर वापस आए हैं। वहीं, न्यूजीलैंड के अनुभवी ऑलराउंडर टिम साउथी ने यह घोषणा की है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस सत्र के बाद वे टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।

स्पोर्ट्स न्यूज़: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 28 नवंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। इस टीम में अनुभवी बल्लेबाज केन विलियमसन की वापसी हुई है, जो पहले भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज में ग्रोइन समस्या के कारण हिस्सा नहीं ले पाए थे। टीम की घोषणा के अनुसार, पहले टेस्ट में 13 खिलाड़ी होंगे, और मिचेल सैंटनर दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए टीम में शामिल होंगे।

ENG vs NZ: इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए न्‍यूजीलैंड टीम का हुआ एलान, केन विलियमसन की हुई वापसी; टिम साउथी खेलेंगे आखरी सीरीज

इस सीरीज के लिए टॉम लैथम टीम के कप्तान बने रहेंगे, जबकि तेज गेंदबाज टिम साउथी ने घोषणा की है कि यह उनका आखिरी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अभियान होगा। न्यूज़ीलैंड को इंग्लैंड को 3-0 से हराकर WTC फाइनल में पहुंचने के लिए क्लीं स्विप करना होगा, जो कि बहुत मुश्किल चुनौती होगी। इसके चलते, यह माना जा रहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ यह उनकी करियर की आखिरी टेस्ट सीरीज हो सकती हैं।

कई सीनियर खिलाडियों को दिया आराम 

न्यूजीलैंड ने अपनी टीम के चयन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं, जिसमें तेज गेंदबाज बेन सियर्स (जो टखने की चोट से जूझ रहे हैं) और काइल जेमिसन (पीठ की समस्या से उबर रहे हैं) को टीम में जगह नहीं दी गई है। चयनकर्ताओं ने इन दोनों पेसर्स को ठीक होने के लिए समय देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, भारत के खिलाफ ऐतिहासिक 3-0 से क्लीन स्वीप करने वाली टीम के सदस्यों में से एजाज पटेल और ईश सोढ़ी को भी इस टीम में नहीं शामिल किया गया हैं। 

ENG vs NZ: इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए न्‍यूजीलैंड टीम का हुआ एलान, केन विलियमसन की हुई वापसी; टिम साउथी खेलेंगे आखरी सीरीज

मिचेल सैंटनर को दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए टीम में रखा गया है क्योंकि वह साइड स्ट्रेन से उबर रहे हैं और इस कारण भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाए थे। मार्क चैपमैन को केन विलियमसन की जगह टीम में शामिल किया गया है, जबकि ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को भी टीम में जगह मिली है। स्मिथ ने घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था, जो उन्हें चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने में मददगार साबित हुआ।

न्यूजीलैंड की टीम (टेस्ट सीरीज के लिए)

टॉम लैथम (कप्‍तान), टॉम ब्‍लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, डैरिल मिचेल, विल ओ रुड़की, ग्‍लेन फिलिप्‍स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर (दूसरा और तीसरा टेस्‍ट), नाथन स्मिथ, टिम साउथी, केन विलियमसन और विल यंग।

ENG vs NZ टेस्ट सीरीज का शेड्यूल 

ENG vs NZ: इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज के लिए न्‍यूजीलैंड टीम का हुआ एलान, केन विलियमसन की हुई वापसी; टिम साउथी खेलेंगे आखरी सीरीज

* पहला टेस्‍ट - 28 नवंबर- 2 दिसंबर, हेगले ओवल, क्राइस्‍टचर्च

* दूसरा टेस्‍ट - 6 दिसंबर-10 दिसंबर, बेसिन रिजर्व, वेलिंगटन

* तीसरा टेस्‍ट - 14 दिसंबर-18 दिसंबर, सेडन पार्क, हैमिल्‍टन।

Leave a comment