Gas Cylinder Blast: मुक्तसर में गैस सिलेंडर फटने से चार लोग बुरी तरह झुलसे, घटना के बाद मौहल्ले में मची अफरा-तफरी

पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बठिंडा हिंदी न्यूज़, राजनीती न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, लुधियाना हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़

पंजाब के मुक्‍तसर से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है। गिद्दड़बाहा के डेरा बाबा गंगा राम में लंगर तैयार करते समय अचानक से गैस सिलेंडर फटने से खाना बना रहे चार लोग झुलस गए हैं।

श्री मुक्तसर साहिब: मुक्‍तसर के गिद्दड़बाहा में गैस सिलेंडर फटने से चार लोग बुरी तरह झुलस गए। बताया गया है कि गिद्दड़बाहा के डेरा बाबा गंगा राम में लंगर तैयार करते समय अचानक से गैस सिलेंडर में आग लग गई और वह धड़ाम से फट गया। इस घटना में झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बता दें कि बाबा गंगा राम जी की 93वीं बरसी को लेकर डेरे में सात दिवसीय धार्मिक समारोह में उपस्थित लोगों के लिए शनिवार को खाना बनाया जा रहा था।

संगत के लिए लंगर तैयार करने के दौरान हुई घटना

Gas Cylinder Blast: मुक्तसर में गैस सिलेंडर फटने से चार लोग बुरी तरह झुलसे, घटना के बाद मौहल्ले में मची अफरा-तफरी

Subkuz.com को प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाबा गंगा राम जी की 93वीं बरसी को लेकर डेरे में सात दिवसीय धार्मिक समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसलिए डेरा में आने वाले भक्तो के लिए कुछ श्रद्धालु लंगर तैयार कर रहे थे। इस दौरान अचानक से गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली और धड़ाम से फट गया. सिलेंडर के फटने के बाद डेरा में मुजूदा लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। बताया की खाना बना रहे चारों लोग आग में झुलस गए।

Leave a comment