Ghazipur Lok Sabha Seat: गाजीपुर सीट पर रोमांचक हुआ चुनावी मुकाबला, सपा से अफजाल अंसारी और उनकी बेटी ने किया नामांकन दाखिल

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, राजनितिक हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट न्यूज़, वाराणसी हिंदी न्यूज़

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के नामांकन के लिए पांचवें दिन कलेक्ट्रेट परिसर के कक्ष संख्या एक में समाजवादी पार्टी की सीट से अफजाल अंसारी और उनकी बेटी नुसरत अंसारी सहित कुल छह उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

Ghazipur Lok Sabha Seat: गाजीपुर सीट पर रोमांचक हुआ चुनावी मुकाबला, सपा से अफजाल अंसारी और उनकी बेटी ने किया नामांकन दाखिल

गाजीपुर: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के नामांकन प्रक्रिया के तहत पांचवें दिन कलेक्ट्रेट परिसर में समाजवादी पार्टी की टिकट से अफजाल अंसारी और उनकी बेटी नुसरत अंसारी ने नामांकन दाखिल किया है. इनके साथ ही चार अन्य प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र आरओ आर्यका अखौरी के सामने पेश किया। आखरी चरण के नामांकन की अंतिम तारीख 14 मई को है। उसके बाद 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 17 मई को नाम वापसी और  चुनाव चिह्न दिया जाएगा। नामांकन के पांचवें दिन समाजवादी पार्टी उम्मीदवार अफजाल अंसारी ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र जमा किया।

विकल्प के तौर पर बेटी ने किया नामांकन

Ghazipur Lok Sabha Seat: गाजीपुर सीट पर रोमांचक हुआ चुनावी मुकाबला, सपा से अफजाल अंसारी और उनकी बेटी ने किया नामांकन दाखिल

सूत्रों ने बताया कि समाजवादी पार्टी की सीट से अफजाल अंसारी ने नामांकन दाखिल किया। इनके साथ सपा के वैकल्पिक प्रत्याशी के तौर पर अंसारी की बड़ी बेटी नुसरत अंसारी ने भी एक सेट में एबी फार्म के साथ अपना पर्चा दाखिल किया है। सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि दोनों के नामांकन में कोई व्यवधान आने पर पर्चा रद्द हो जाये इसलिए निर्दल प्रत्याशी के लिए भी नुसरत अंसारी ने अपना पर्चा दाखिल किया है।

जानकारी के मुताबिक राजनीतिक दल फार्म एबी इसलिए जारी करता है कि यदि किसी कारणवश उनके प्रत्याशी का पर्चा निरस्त हो जाता है तो उसके विकल्प के लिए दूसरे प्रत्याशी को उनके पार्टी का चुनाव चिह्न हस्तांतरित किया जा सके। बताया गया है कि निर्दल प्रत्याशी के रूप में ज्ञानचंद सिंह बिंद, सुनील कुमार, नुसरत अंसारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस्लाम पार्टी बिंद के प्रत्याशी मो. असाद आदिल, युग तुलसी पार्टी के आदित्य कुमार श्रीवास्तव ने एक सेट में नामांकन किया।

Leave a comment