Google का Selfie Unlock फीचर पासवर्ड भूलने की स्थिति में Gmail अकाउंट तक पहुंच आसान बनाता है। सही सेटिंग्स ऑन करने के बाद यूजर्स सेल्फी वीडियो की मदद से सुरक्षित तरीके से अकाउंट लॉगिन या रिकवर कर सकते हैं।
Gmail Selfie Unlock: फीचर यूजर्स को पासवर्ड भूलने की स्थिति में चेहरे की पहचान के जरिए Gmail अकाउंट तक पहुंचने का नया विकल्प देता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए Google Account की कुछ सिक्योरिटी सेटिंग्स में बदलाव करना होता है। सही तरीके से सेटअप करने के बाद अकाउंट लॉगिन और रिकवरी पहले से अधिक आसान हो सकती है।
Gmail Selfie Unlock क्या है और कैसे करता है काम?
![]()
अगर आप अक्सर अपना Gmail पासवर्ड भूल जाते हैं, तो Google का Selfie Unlock फीचर आपके लिए उपयोगी साबित हो सकता है। इस सुविधा के जरिए पासवर्ड याद न होने पर भी सेल्फी वीडियो की मदद से अपनी पहचान सत्यापित कर अकाउंट तक पहुंच बनाई जा सकती है। यह फीचर खासतौर पर अकाउंट रिकवरी को आसान और अधिक सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। हालांकि इसका उपयोग करने से पहले Google Account में आवश्यक सेटिंग्स को सक्रिय करना जरूरी है।
Selfie Unlock फीचर कैसे सेटअप करें?
इस फीचर को चालू करने के लिए सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके फोन में Google App या Gmail App का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल है। इसके बाद ऐप में अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और Manage your Google Account विकल्प चुनें। यहां Security & Sign-in सेक्शन में जाएं और नीचे स्क्रॉल करके Add more sign-in options के अंतर्गत Selfie Video विकल्प चुनें।
इसके बाद ऐप कैमरा एक्सेस की अनुमति मांगेगा, जिसे स्वीकार करना होगा। स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों के अनुसार अलग-अलग दिशा में चेहरा घुमाकर एक छोटा सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करें। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद यह वीडियो आपके अकाउंट के लिए वैकल्पिक साइन-इन तरीके के रूप में सेव हो जाएगा।
पहले से सेव सेल्फी वीडियो को कैसे बदलें या हटाएं?
यदि आपने पहले रिकॉर्ड किया गया सेल्फी वीडियो बदलना है या उसे हटाना चाहते हैं, तो इसकी प्रक्रिया भी काफी आसान है। Google App या Gmail App में जाकर प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और Manage your Google Account खोलें। इसके बाद Security & Sign-in सेक्शन में जाकर Selfie Video विकल्प चुनें।
यहां आपको मौजूदा वीडियो को Remove करने या Change/Replace करने का विकल्प मिलेगा। नया वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए फिर से कैमरा परमिशन दें और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करें। इसके बाद नया सेल्फी वीडियो पुराने वीडियो की जगह सेव हो जाएगा।
क्या आपको यह फीचर इस्तेमाल करना चाहिए?
Selfie Unlock उन लोगों के लिए काफी उपयोगी हो सकता है जो अक्सर अपना पासवर्ड भूल जाते हैं या नए डिवाइस पर जल्दी अकाउंट एक्सेस करना चाहते हैं। यह फीचर बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी मददगार साबित हो सकता है, जिन्हें पासवर्ड याद रखने में कठिनाई होती है। इसके अलावा चेहरे की पहचान के जरिए होने वाली वेरिफिकेशन अकाउंट की सुरक्षा को भी मजबूत बनाती है, क्योंकि केवल अधिकृत यूजर ही अपनी पहचान के आधार पर अकाउंट तक पहुंच सकता है। यदि यह सुविधा आपके अकाउंट में उपलब्ध है, तो इसे सही तरीके से सेटअप करके अकाउंट रिकवरी की प्रक्रिया को अधिक आसान और सुरक्षित बनाया जा सकता है।










