Google Chrome को लेकर सरकार का अलर्ट, यूजर्स से तुरंत ब्राउज़र अपडेट करने की अपील

Google Chrome को लेकर सरकार का अलर्ट, यूजर्स से तुरंत ब्राउज़र अपडेट करने की अपील

भारत की साइबर एजेंसी CERT-In ने Google Chrome और GitLab में गंभीर सुरक्षा खामियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। एजेंसी ने चेतावनी दी है कि इन कमजोरियों का फायदा उठाकर हैकर डेटा चुरा सकते हैं और सिस्टम पर नियंत्रण पा सकते हैं। CERT-In ने सभी यूज़र्स को तुरंत अपडेट इंस्टॉल करने की सलाह दी है।

Cyber Security Alert: भारत में गुरुवार को CERT-In ने Google Chrome और GitLab प्लेटफॉर्म में गंभीर सुरक्षा खामियों का खुलासा किया, जिनका दुरुपयोग साइबर अपराधी कर सकते हैं। यह चेतावनी उन लाखों यूज़र्स के लिए जारी की गई है जो Chrome ब्राउज़र और GitLab सेवाओं का उपयोग करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इन कमजोरियों के कारण हैकर यूज़र्स का डेटा चुरा सकते हैं, सिस्टम को रिमोटली नियंत्रित कर सकते हैं और सुरक्षा लेयर को बायपास कर सकते हैं। सुरक्षा जोखिमों को देखते हुए CERT-In ने तुरंत सिक्योरिटी अपडेट इंस्टॉल करने और संदिग्ध लिंक से दूर रहने की सलाह दी है।

Google Chrome में तकनीकी खामियां

CERT-In ने कहा है कि Chrome Desktop Browser में कई कमियां मिली हैं, खासकर इसके JavaScript इंजन V8 में। इन बग्स में Use-After-Free एरर, Policy Bypass और Out-of-Bounds Read शामिल हैं, जो ब्राउज़र की सुरक्षा और परफॉर्मेंस को प्रभावित कर सकते हैं।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि साइबर हमलावर किसी स्पेशल लिंक के जरिए इन कमजोरियों का लाभ उठाकर संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं या सिस्टम को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं। इसलिए Chrome users को तुरंत अपने ब्राउज़र को अपडेट करने की सलाह दी गई है।

GitLab यूज़र्स के लिए भी खतरा

CERT-In ने GitLab Community और Enterprise Edition में भी एक्सेस कंट्रोल से जुड़ी गंभीर खामियों की पुष्टि की है। इन कमियों के चलते हैकर सुरक्षा लेयर को बायपास कर सकते हैं और सिस्टम को क्रैश करा सकते हैं।
GitLab प्लेटफॉर्म डेवलपर्स और कंपनियों द्वारा बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए साइबर हमला होने पर एप्लिकेशन टेस्टिंग और सॉफ्टवेयर वेरिफिकेशन सिस्टम प्रभावित हो सकते हैं।

यूज़र्स क्या करें

CERT-In ने सभी यूज़र्स को तुरंत नवीनतम सिक्योरिटी पैच इंस्टॉल करने और संदिग्ध वेबसाइट या लिंक से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। खासकर वे यूज़र जो कोडिंग, डेवलपमेंट और बिजनेस डेटा पर काम करते हैं, उन्हें इस चेतावनी को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

CERT-In का यह अलर्ट साफ करता है कि साइबर खतरों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है और सुरक्षा अपडेट को नजरअंदाज करना जोखिम भरा हो सकता है। Google Chrome और GitLab users अगर समय पर अपडेट नहीं करेंगे तो डेटा चोरी, सिस्टम हैक और साइबर अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

Leave a comment