Green Crackers Ban: ग्रीन पटाखों में प्रतिबंधित केमिकल के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला, CPCB ने उठाए सवाल

Green Crackers Ban: ग्रीन पटाखों में प्रतिबंधित केमिकल के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। CPCB ने ग्रीन पटाखों की गुणवत्ता और नियमों के पालन

देश में नेक्स्ट जनरेशन ग्रीन पटाखों के व्यावसायिक उत्पादन को मंजूरी देने के मुद्दे पर फिलहाल कोई आम सहमति नहीं बन पाई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में सरकार के दो प्रमुख संगठनों ने इस मामले पर एक-दूसरे से अलग राय रखी है।

नई दिल्ली: भारत में कम प्रदूषण फैलाने वाले ग्रीन पटाखों के व्यावसायिक उत्पादन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई है। इन पटाखों के नए फॉर्मूलेशन को लेकर देश की दो प्रमुख सरकारी संस्थाओं CSIR-NEERI और CPCB की राय अलग-अलग सामने आई है। जहां CSIR-NEERI ने कुछ नए फॉर्मूलेशन को पर्यावरण के लिहाज से बेहतर बताते हुए इनके व्यावसायिक उत्पादन पर विचार करने की सिफारिश की है, वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने इनमें बेरियम नाइट्रेट के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई है।

अब इस पूरे मामले में अंतिम फैसला सुप्रीम कोर्ट को करना है। विवाद का मुख्य मुद्दा यह है कि क्या ऐसे ग्रीन पटाखों को व्यावसायिक उत्पादन की अनुमति दी जा सकती है, जिनके फॉर्मूलेशन में बेरियम यौगिक की सीमित मात्रा मौजूद है।

CSIR-NEERI ने क्या कहा?

सरकार की ओर से CSIR-NEERI को पटाखा निर्माताओं के साथ मिलकर ऐसे कम प्रदूषण वाले पटाखे विकसित करने की जिम्मेदारी दी गई थी, जिनसे पारंपरिक पटाखों की तुलना में प्रदूषण में उल्लेखनीय कमी लाई जा सके। इसके बाद तमिलनाडु फायरवर्क्स एंड एमोर्सेस मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (TANFAMA) की ओर से नए फॉर्मूलेशन तैयार किए गए। इनमें बेरियम साल्ट या नाइट्रेट की कम मात्रा के साथ अन्य ऑक्सीडाइजर का इस्तेमाल किया गया।

CSIR-NEERI की रिपोर्ट के मुताबिक, इन नए फॉर्मूलेशन से PM10 और PM2.5 जैसे पार्टिकुलेट मैटर के उत्सर्जन में करीब 45% से 60% तक की कमी दर्ज की गई। रिपोर्ट में कुछ कम उत्सर्जन वाले पटाखों के व्यावसायिक उत्पादन पर विचार करने की सिफारिश की गई है। इनमें फ्लावरपॉट, फुलझड़ी, चकरी, पेंसिल और ट्विंकलिंग स्टार जैसे पटाखे शामिल हैं। रिपोर्ट में इनके कुछ हाइब्रिड संस्करणों का भी उल्लेख किया गया है।

'लड़ी' को लेकर भी सामने आया प्रस्ताव

CSIR-NEERI की रिपोर्ट में जुड़े हुए पटाखों यानी 'लड़ी' को लेकर भी एक अहम सुझाव सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार, नए फॉर्मूलेशन के इस्तेमाल से लड़ी वाले पटाखों में पार्टिकुलेट मैटर उत्सर्जन में लगभग 30% और ठोस कचरे के उत्पादन में करीब 32% तक कमी देखी गई। हालांकि, लड़ी को लेकर सुप्रीम कोर्ट के पुराने आदेशों के कारण यह मुद्दा भी कानूनी रूप से महत्वपूर्ण है। इसलिए इसके व्यावसायिक उत्पादन की अनुमति का फैसला भी अदालत के आदेश और मौजूदा पर्यावरणीय नियमों के दायरे में ही होगा।

Green Crackers Ban: ग्रीन पटाखों में प्रतिबंधित केमिकल के इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट करेगा फैसला, CPCB ने उठाए सवाल

CPCB ने बेरियम नाइट्रेट पर क्यों जताई आपत्ति?

CSIR-NEERI की रिपोर्ट सामने आने के बाद CPCB ने नए फॉर्मूलेशन में बेरियम नाइट्रेट के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठाया। बोर्ड का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने 23 अक्टूबर 2018 के आदेश में पटाखों में बेरियम साल्ट के इस्तेमाल पर रोक लगाई थी। CPCB के अनुसार, अगर किसी फॉर्मूलेशन में बेरियम कंपाउंड मौजूद है, तो उसकी मात्रा कम होने के बावजूद उसे मंजूरी देना सुप्रीम कोर्ट के पुराने निर्देशों के विपरीत हो सकता है।

बोर्ड ने यह भी तर्क दिया कि नए कम-उत्सर्जन वाले पटाखों की तुलना पूरी तरह बेरियम-मुक्त ग्रीन पटाखों से नहीं की गई है। इसलिए केवल PM10 और PM2.5 उत्सर्जन में कमी के आधार पर नए फॉर्मूलेशन को पूरी तरह सुरक्षित या अनुमोदन योग्य मानना पर्याप्त नहीं है।

पर्यावरण मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट पर छोड़ा फैसला

CSIR-NEERI और CPCB की अलग-अलग राय के बीच पर्यावरण मंत्रालय ने सुप्रीम कोर्ट में अपना पक्ष रखते हुए मामले पर अंतिम निर्णय अदालत पर छोड़ दिया है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि इन नए फॉर्मूलेशन को पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव्स सेफ्टी ऑर्गनाइजेशन (PESO) के पास भेजा गया था। जानकारी के अनुसार, PESO ने नए फॉर्मूलेशन के लिए नो-ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी किया है। हालांकि, PESO की मंजूरी के बावजूद पर्यावरण और कानूनी पहलुओं को लेकर अंतिम निर्णय अभी बाकी है।

Leave a comment