GRID India ने 2026 के स्पेशलाइज्ड इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इलेक्ट्रिकल और पावर सिस्टम से जुड़े योग्य उम्मीदवार 6 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित 15 इंटर्न को छह महीने तक ₹50,000 मासिक स्टाइपेंड मिलेगा।
नई दिल्ली: बिजली क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे इंजीनियरिंग छात्रों के लिए GRID India ने स्पेशलाइज्ड इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रोग्राम में कुल 15 सीटें हैं और चयनित उम्मीदवारों को छह महीने तक हर महीने ₹50,000 स्टाइपेंड दिया जाएगा। आवेदन ऑनलाइन करना होगा। उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के किया जाएगा और योग्य अभ्यर्थियों को नई दिल्ली में इंटरैक्शन के लिए बुलाया जा सकता है।
GRID India Internship 2026 में 15 सीटें, छह महीने की ट्रेनिंग
GRID India ने अपने स्पेशलाइज्ड इंटर्नशिप प्रोग्राम ‘विद्युत प्रज्ञा’ के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य पावर सिस्टम से जुड़ी समस्याओं, बिजली आपूर्ति और कंप्यूटर आधारित सिम्युलेशन स्टडीज के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देना है।
![]()
इस इंटर्नशिप की अवधि छह महीने होगी। चयनित उम्मीदवारों को हर महीने ₹50,000 का स्टाइपेंड मिलेगा। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है और उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा करना होगा। इस प्रोग्राम में कुल 15 सीटें हैं और आवेदन की अंतिम तारीख 6 नवंबर 2026 है। चयन लिखित परीक्षा के बजाय इंटरैक्शन के आधार पर किया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन? जानें जरूरी योग्यता
इस इंटर्नशिप के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और पावर सिस्टम से संबंधित विषयों में पढ़ाई करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। BE/BTech, BSc Engineering या Integrated Dual Degree में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर सिस्टम इंजीनियरिंग या संबंधित विषयों की डिग्री रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए कम से कम 65% अंक या समकक्ष CGPA जरूरी है।
इसके अलावा, संबंधित विशेषज्ञता में MTech, ME या MS रिसर्च करने वाले उम्मीदवार भी पात्र हो सकते हैं। अंतिम सेमेस्टर में पढ़ रहे अभ्यर्थियों और पावर सिस्टम से संबंधित विषयों में PhD कर रहे उम्मीदवारों के लिए भी अवसर दिया गया है।
आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर उम्मीदवार की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 32 साल होनी चाहिए। नोटिस के अनुसार, पहले PM Internship Scheme में इंटर्नशिप या अप्रेंटिसशिप कर चुके उम्मीदवार पात्रता की शर्तों को ध्यान से जांचें। जिन उम्मीदवारों के पास पहले का कार्य अनुभव नहीं है, उन्हें प्राथमिकता दी जा सकती है।
इन शहरों में मिलेगी पोस्टिंग, ऐसे करें अप्लाई
चयनित इंटर्न की तैनाती GRID India के अलग-अलग लोड डिस्पैच केंद्रों पर की जाएगी। कोलकाता स्थित ERLDC में दो सीटें, गुवाहाटी स्थित NERLDC में एक सीट और नई दिल्ली स्थित NRLDC में तीन सीटें निर्धारित हैं। इसके अलावा मुंबई के WRLDC में तीन, बेंगलुरु के SRLDC में तीन और नई दिल्ली के NLDC में तीन सीटें होंगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार GRID India की आधिकारिक वेबसाइट grid-india.inपर जाकर Careers सेक्शन में Current Openings के अंतर्गत Specialised Internship Programme का लिंक खोल सकते हैं। इसके बाद Apply Now पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।
फॉर्म भरने से पहले पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और 10वीं की मार्कशीट की स्कैन कॉपी निर्धारित फाइल साइज में तैयार रखें। सभी जरूरी जानकारी भरने और दस्तावेज अपलोड करने के बाद फॉर्म जमा करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में योग्यता, दस्तावेजों, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की पुष्टि जरूर करें। इंटरैक्शन के लिए नई दिल्ली बुलाए जाने पर यात्रा भत्ता या दैनिक भत्ता नहीं दिया जाएगा।









