Haryana School Closed: हरियाणा में नायब सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 5वीं क्लास तक के विधार्थियों की हुई छुट्टी, भिवानी में बढ़ रहा प्रदूषण

हरियाणा में बढ़ते वायु प्रदूषण और AQI के स्तर को देखते हुए सरकार ने 5वीं क्लास तक के छात्रों की छुट्टी का ऐलान किया है। प्रदूषण को लेकर यह कदम उठाया गया है

हरियाणा सरकार ने राज्य में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए 5वीं तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। यह कदम छात्रों के स्वास्थ्य की रक्षा करने और वायु प्रदूषण के संभावित नकरात्मक प्रभावों से बचाने के लिए उठाया गया है। राज्य के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस निर्णय के बारे में सभी जिला उपायुक्तों को निर्देशित करते हुए एक पत्र जारी किया हैं।

पंचकूला: हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण के कारण नायब सरकार ने 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। यह निर्णय वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को इस आदेश के संबंध में पत्र जारी किया गया है। इस आदेश के तहत, राज्यभर के छोटे बच्चों के स्कूलों में शिक्षण गतिविधियाँ अस्थायी रूप से निलंबित की जाएंगी, ताकि प्रदूषण के कारण उनकी सेहत पर कोई बुरा असर न पड़े।

ऑनलाइन चलेंगी 5वीं तक की कक्षाएं

Haryana School Closed: हरियाणा में नायब सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 5वीं क्लास तक के विधार्थियों की हुई छुट्टी, भिवानी में बढ़ रहा प्रदूषण

पत्र के अनुसार हरियाणा सरकार ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) स्तरों को देखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। संबंधित उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि वे मौजूदा स्थिति का आकलन करें और छात्रों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कक्षा 5वीं तक के लिए स्कूलों (सरकारी और निजी) में ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। इसके तहत, संबंधित जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का मूल्यांकन अलग-अलग किया जा सकता है, ताकि प्रदूषण के स्तर के अनुसार उचित कदम उठाए जा सकें।

भिवानी में बढ़ा प्रदूषण 

Haryana School Closed: हरियाणा में नायब सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 5वीं क्लास तक के विधार्थियों की हुई छुट्टी, भिवानी में बढ़ रहा प्रदूषण

हरियाणा में प्रदूषण का स्तर गंभीर रूप से बढ़ चुका है, जिससे राज्य के कई शहरों में स्मॉग की चादर छाई हुई है। पिछले पांच दिनों से लगातार स्मॉग का असर देखा जा रहा है। दिल्ली का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 396 तक पहुंच चुका है, जो कि बेहद खतरनाक है, और हरियाणा के आठ शहरों का एक्यूआई भी खराब श्रेणी में पहुंच चुका है। इनमें भिवानी, बहादुरगढ़, सोनीपत, जींद, रोहतक, कैथल, करनाल और गुरुग्राम शामिल हैं।

भिवानी शहर में प्रदूषण स्तर सबसे ज्यादा खराब है, जो दो दिन पहले भी चिंताजनक स्थिति में था। प्रदूषण के कारण सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। एक्यूआई 200 से 300 के बीच होने वाले शहरों में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, और जींद शामिल हैं, जहां यलो अलर्ट जारी किया गया हैं।

Leave a comment