Himachal Pradesh News: हिमाचल शिक्षा बोर्ड की बड़ी चूक! गलत प्रश्नपत्र बंटने से रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा, जानिए पूरा मामला

Himachal Pradesh Board ने गलती से गलत प्रश्नपत्र बांटने पर 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा रद्द की। जानें पूरा मामला और बोर्ड का बयान। Himachal Pradesh Board ने गलती

हिमाचल प्रदेश में 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा रद्द कर दी गई। चंबा जिले में 10वीं के बजाय 12वीं के प्रश्नपत्र 30 छात्रों को बांटे गए, शिकायत मिलने पर शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा स्थगित कर दी।

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने 8 मार्च को होने वाली 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा स्थगित कर दी है। यह फैसला तब लिया गया जब चंबा जिले के चुवाड़ी परीक्षा केंद्र में गलती से 10वीं कक्षा के छात्रों को 12वीं का प्रश्नपत्र बांट दिया गया।

कैसे हुई गलती?

चंबा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाड़ी परीक्षा केंद्र में परीक्षा अधीक्षक ने दसवीं के अंग्रेजी विषय की जगह 12वीं कक्षा का अंग्रेजी प्रश्नपत्र 30 छात्रों को दे दिया। गलती का एहसास होने पर प्रश्नपत्र वापस ले लिया गया और सही पेपर वितरित किया गया। लेकिन इस घटना की शिकायत शाम 4:30 बजे शिक्षा बोर्ड को मिली, जिसके बाद परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया गया।

एग्जाम मित्रा एप से खुली पोल

Himachal Pradesh News: हिमाचल शिक्षा बोर्ड की बड़ी चूक! गलत प्रश्नपत्र बंटने से रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा, जानिए पूरा मामला

बोर्ड के अधिकारियों ने परीक्षा शुरू होने पर पहली बार लॉन्च किए गए एग्जाम मित्रा मोबाइल एप में अपलोड किए गए वीडियो की जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि प्रश्नपत्र की गोपनीयता भंग हो गई थी। इसी कारण 8 मार्च को होने वाली 12वीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया।

परीक्षा केंद्र के स्टाफ पर होगी कार्रवाई

इस लापरवाही के बाद बोर्ड ने मामले की जांच के लिए एक टीम चुवाड़ी भेज दी है। दोषी परीक्षा अधीक्षक और स्टाफ पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। भविष्य में बोर्ड परीक्षाओं में उनकी ड्यूटी पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

गलत प्रश्नपत्र बांटने की चूक पर सवाल

परीक्षा के दौरान बोर्ड के दिशानिर्देश के अनुसार प्रश्नपत्र को स्टाफ और प्राचार्य की उपस्थिति में खोला गया था। इसका वीडियो बनाकर एग्जाम मित्रा एप पर अपलोड किया गया, फिर भी किसी ने यह ध्यान नहीं दिया कि गलत प्रश्नपत्र बांटा जा रहा है। सवाल उठ रहा है कि आखिर इस चूक को परीक्षा के दौरान क्यों नहीं पकड़ा गया?

10वीं के पेपर में भी गड़बड़ी

केवल 12वीं ही नहीं, बल्कि 10वीं की परीक्षा में भी गड़बड़ी सामने आई। कुछ केंद्रों पर 10वीं के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र की ए-सीरीज में बी-सीरीज का कुछ भाग छप गया था। इस गलती की वजह से कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर और ऊना सहित कई जिलों के छात्रों को दिक्कत हुई। मामले की जांच के बाद बोर्ड प्रश्नपत्र सेटिंग और मॉडरेशन कमेटी से जवाब तलब कर सकता है।

Himachal Pradesh News: हिमाचल शिक्षा बोर्ड की बड़ी चूक! गलत प्रश्नपत्र बंटने से रद्द हुई अंग्रेजी की परीक्षा, जानिए पूरा मामला

छात्रों को दिया गया अतिरिक्त समय

10वीं के प्रश्नपत्र की गलती सामने आते ही बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों को सही प्रश्नपत्र वितरित करने और प्रभावित छात्रों को अतिरिक्त समय देने के निर्देश दिए। बोर्ड ने कहा कि इस मामले की पूरी जांच के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।

बोर्ड सचिव का बयान

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव, डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने कहा,
"चुवाड़ी परीक्षा केंद्र में गलती से 12वीं का प्रश्नपत्र खोल दिया गया था। इसकी शिकायत मिलने के बाद एग्जाम मित्रा मोबाइल एप की मदद से जांच की गई और गलती की पुष्टि हुई। परीक्षा की गोपनीयता भंग होने के कारण 12वीं की अंग्रेजी परीक्षा स्थगित कर दी गई है, जिसकी नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी।"

परीक्षा अधीक्षक की सफाई

परीक्षा अधीक्षक सुमन लता ने सफाई देते हुए कहा,
"प्रश्नपत्र खोलने से पहले इसका वीडियो बनाकर एग्जाम मित्रा एप पर डाला गया था। उस दौरान मैंने ध्यान नहीं दिया कि यह 12वीं का पेपर है। वीडियो बनाने के बाद मैं वहां से चली गई थी। बाद में गलती का पता चला और तुरंत 10वीं का सही प्रश्नपत्र छात्रों को दिया गया।"

Leave a comment