हॉलीवुड अभिनेता पैट्रिक मुल्डून का 57 वर्ष की उम्र में निधन, टीवी और फिल्मों में शानदार करियर

Patrick Muldoon का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने टीवी और फिल्मों में लंबे समय तक काम कर अपनी खास पहचान बनाई थी। शुरुआती जीवन और करियर की....

हॉलीवुड के अभिनेता और प्रोड्यूसर Patrick Muldoon का 19 अप्रैल को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 57 वर्ष के थे। पैट्रिक मुल्डून टीवी शो Days of Our Lives में अपने किरदार के लिए काफी लोकप्रिय हुए थे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म Starship Troopers में भी यादगार भूमिका निभाई थी।

Patrick Muldoon Passed Away: हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता और निर्माता Patrick Muldoon का 57 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 अप्रैल को उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। उनके निधन से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है और दुनियाभर के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

टीवी और फिल्मों में शानदार करियर

पैट्रिक मुल्डून ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाईं। उन्हें खास पहचान लोकप्रिय अमेरिकी टीवी शो Days of Our Lives में ऑस्टिन रीड के किरदार से मिली। उन्होंने इस भूमिका को 1992 से 1995 तक निभाया और बाद में 2011-2012 में दोबारा इस किरदार में लौटे। इसके अलावा, उन्होंने Melrose Place में भी अहम भूमिका निभाई, जहां उनके नेगेटिव किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया।

टीवी के साथ-साथ मुल्डून ने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 1997 की साइंस-फिक्शन फिल्म Starship Troopers में अभिनय किया, जो आज भी एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है। उनकी आने वाली फिल्म Dirty Hands को उनका अंतिम प्रोजेक्ट माना जा रहा है, जो इसी वर्ष रिलीज होने वाली है।

हॉलीवुड अभिनेता पैट्रिक मुल्डून का 57 वर्ष की उम्र में निधन, टीवी और फिल्मों में शानदार करियर

शुरुआती जीवन और करियर की शुरुआत

कैलिफोर्निया के सैन पेड्रो में जन्मे पैट्रिक मुल्डून ने University of Southern California (USC) से ग्रेजुएशन किया। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने अभिनय की दुनिया में कदम रखा। शुरुआती दौर में उन्हें लोकप्रिय सिटकॉम Who's the Boss? के कुछ एपिसोड्स में काम करने का मौका मिला, जिसने उनके करियर की नींव रखी।

अभिनेता होने के साथ-साथ मुल्डून एक सफल निर्माता भी थे। उन्होंने कई फिल्मों में एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया, जिनमें Arkansas, Marlowe और Riff Raff शामिल हैं। सिर्फ अभिनय ही नहीं, संगीत भी उनके जीवन का अहम हिस्सा था। उन्हें गिटार बजाना बेहद पसंद था और वे अक्सर अपने दोस्तों और परिवार के बीच संगीत के जरिए माहौल खुशनुमा बना देते थे।

Leave a comment